shishu-mandir

इस क्रांतिकारी ने दिया था देश को जय हिंद का नारा, पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

सालम समिति ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व सालम क्रांति के अग्रदूत स्वर्गीय राम सिंह धौनी की 88 वीं पुण्यतिथि जिला पंचायत परिसर धारानौला में मनाई गई। कार्यक्रम प्रांरभ होने से पूर्व उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राम सिंह धौनी की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजिल अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रमणि भट्ट ने कहा कि देश की आजादी में सालम क्षेत्र की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि स्व. राम सिंह धौनी ने 37 वर्ष की अल्प आयु में देश की आजादी के साथ ही शिक्षा व समाज सुधार के क्षेत्र में जो काम किया उन्हे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि स्व. धौनी के जीवन से प्ररेणा लेना ही स्व. धौनी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड परिर्वतन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि 24 फरवरी 1893 को सालम के बिनौला गांव में साधारण परिवार में जन्मे स्व. राम सिंह धौनी ने देश की आजादी के साथ ही देश व विदेश में शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर की नौकरी का आॅफर आने के बाद देश की आजादी के लिए उसे ठुकरा दिया तथा आजादी के लिए 12 नवंबर 1930 को अपने प्राण त्याग दिए। ऐसे महान सपूत की पुण्य तिथि पर सरकारों, शासन—प्रशासन द्वारा उन्हें भूला देना चिंताजनक है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवक्ता व समिति के वरिष्ठ सदस्य देव सिंह बिष्ट व संचालन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया। इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष विशन सिंह बोरा, दीवान आर्या, गोपाल सिंह महरा, एसएस पथनी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, मदन सिंह बिष्ट, विपिन जोशी, लोकमणि भट्ट, बसंत जीना, विनोद जोशी, जीएस नेगी, गोविंद बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, शेर राम, राम सिंह, प्रताप सिंह महरा, शंकर चिलवाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

saraswati-bal-vidya-niketan