मौसम परिवर्तन -अस्पताल में बढ़ रहे हैं टायफायड के मरीज,डाक्टरों की कमी से हो रही परेशानी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
hospital1

new-modern

अल्मोड़ा। चिकित्सकों की कमी का असर इन दिनों अस्पतालों पर साफ दिख रहा है। जिला अस्पताल इन दिनों केवल एक चेस्ट फीजिशियन के भरोसे है।जिससे मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं ​लेकिन केवल एक फिजीशियन होने के कारण डाक्टर और मरीज दोनों को भारी दिक्कते हो रही हैं। यहां बाल रोग विशेषज्ञ भी चिकित्सा अवकाश में हैं तो एक मात्र सर्जन भी अवकाश में हैं। इसके अलावा प्रबंधन की अपनी अव्यवस्थाएं हैं। तीमारदारों का कहना है कि मरीजों को लाने ले जाने के लिए व्हील चेयर भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि भर्ती मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।वार्ड ब्याय तक अस्पताल के भर्ती वार्ड से गायब दिख रहे हैं। कई बार लोग मजबूरी में खुद अपने मरीज को जांच के लिए ले जा रहे हैं। अस्पताल के पीएमएस डा. प्रकाश वर्मा ने बताया कि इन दिनों टायफायड के मरीज बढ़ रहे हैं। कुछ डाक्टर अवकाश में जरूर हैं लेकिन सभी व्यवस्थाएं नियंत्रित हैं।