Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Big breaking- त्रिवेंद्र सरकार में नियुक्त सभी दायित्वधारियों की छुट्टी

Trivandra Sarkar

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

देहरादून, 2 अप्रैल 2021- Big breakingउत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। त्रिवेंद्र सरकार में नियुक्त दायित्वधारियों की छुट्टी कर दी गई है।

यहां देखें संबंधित वीडियो

त्रिवेंद्र सरकार मे नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार एवं अन्य पदों पर गैर सरकारी मंत्री स्तर, राज्यमंत्री, दर्जाधारियो की हुई छुट्टी।

यह भी पढ़े….

Big Breaking- सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) के ICU वार्ड में लगी भीषण आग

Big Breaking Almora- हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने आए 2 खिलाड़ी कोरोना (Corona) पॉजिटिव

शासन ने सभी को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत संवैधानिक पदों पर नियुक्त पदों को छोड़कर त्रिवेंद्र सरकार के समय के सभी दायित्वधारियों को हटाया गया। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने यह आदेश जारी किए हैं।

उत्तराखंड में तीरथ रावत के फ़ैसले के बाद से हलचल तेज हो गई है। तीरथ सरकार ने पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार में नियुक्त एवं मनोनीत दर्जा धारी, कैबिनेट स्तर मंत्री, राज्य मंत्री, निगम बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को हटा दिया है।


मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने इस बाबत आदेश जारी करते हुए इन सभी को पद मुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
आदेशों के अनुसार विभिन्न आयोगों निगमों परिषदों इत्यादि में नामित एवं नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदों पर गैर सरकारी महानुभाव को मंत्री स्तर राज्यमंत्री स्तर एवं अन्य को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया गया है।


संवैधानिक पदों पर नियुक्त यानी आयोगों की नियुक्तियां यथावत बने रहेंगी। अब सरकार में शामिल कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह अपना विशेष अधिकार है जिस वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है। नई सरकार में नए सिरे से पार्टी के वरिष्ठ चेहरों को जगह मिलेगी ऐसी उम्मीद है।

यह भी पढ़े….

Big Breaking Uttarakhand- सीएम त्रिवेंद्र ने दिया इस्तीफा, कुछ देर बाद करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Trivandra Sarkar

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw