बागेश्वर के डीएम और सीडीओ की रिपोर्ट कोरोना (corona) पॉजिटिव
बागेश्वर। दिन बीतते बीतते कोरोना (corona) के केस पूरे उत्तराखंड में बढ़ते ही जा रहे है। बागेश्वर जनपद में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Big Breaking — डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती (DG Health Dr. Amita Upreti) भी कोरोना की चपेट में, पूर्व में पति निकले थे संक्रमित
जानकारी के मुताबिक बागेश्वर के जिलाधिकारी विनीत कुमार और सीडीओ डीडी पंत की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (corona) आई है। प्रभारी सीएमओ डा. वीके सक्सेना ने बताया कि ट्रूनेट टेस्ट में दोनो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद आइसोशन में है। स्वास्थ्य विभाग दोनो के स्वास्थ्य की निगरानी जिले के दोनों शीर्ष अधिकारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके बाद दोनों अधिकारी आइसोलेशन में चले गए हैं।
corona update: पिथौरागढ़ में 2 लोगों की मौत, 51 नये केस मिले
बागेश्वर के जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में एक दिन पूर्व ही एक बैठक सम्पन्न हुई थी। अब स्वास्थ्य विभाग दोनो अधिकारियों के संपर्क में आये लोगों की लिस्ट खंगालने में जुट गया है। वही जिलाधिकारी कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों के सैंपल भी कोरोना जांच के लिये भेजे गये है।
- द्वाराहाट से लमगड़ा तक: जानिए आपके क्षेत्र में किस तारीख को लग रहा है विशेष आधार शिविर
- अल्मोड़ा में सुरक्षा जवानों और सुपरवाइजरों के 500 पदों पर बंपर भर्ती: 1 जुलाई से सभी विकासखंडों में लगेंगे मेले
- अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: कैंची धाम दर्शन कर जागेश्वर धाम जा रहे यूपी के श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, हादसे में 11 घायल, 2 गंभीर
- अल्मोड़ा में NEET-UG पुनर्परीक्षा को लेकर डीएम ने दिए ये निर्देश: 21 जून को होगी परीक्षा
- दिल्ली अग्निकांड के बाद अल्मोड़ा में अलर्ट, जागेश्वर क्षेत्र के होटलों और रेस्टोरेंटों में फायर ऑडिट शुरू
कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/
