अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: कैंची धाम दर्शन कर जागेश्वर धाम जा रहे यूपी के श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, हादसे में 11 घायल, 2 गंभीर

अल्मोड़ा। जनपद के बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित होगया। जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से…

almora-badechhina-seraghat-road-accident-up-pilgrims-max-fell-into-gorge-11-injured

अल्मोड़ा। जनपद के बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित होगया। जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक अनियंत्रित मैक्स वाहन सड़क से उतरकर करीब 15 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन सवार उत्तर प्रदेश के एक ही परिवार के सदस्यों और चालक सहित कुल 11 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से बाहर निकाला।

25


रास्ता भटकने और नींद की झपकी के कारण हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कानपुर और अयोध्या निवासी श्रद्धालु टनकपुर मेले में दुकान लगाने के बाद सपरिवार देवभूमि भ्रमण पर निकले थे। बाबा नीम करौरी के प्रसिद्ध धाम ‘कैंची धाम’ के दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु मैक्स वाहन (संख्या यूके-03-टीए-0097) में सवार होकर जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए आगे बढ़े थे।


सफर के दौरान बाड़ेछीना पहुंचने के बाद चालक भूलवश जागेश्वर मार्ग की बजाय धौलछीना रोड की तरफ मुड़ गया। बाड़ेछीना से करीब एक किलोमीटर आगे निकलने पर अचानक चालक शेर सिंह को नींद की झपकी आ गई। झपकी आने के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार मैक्स सड़क किनारे 15 मीटर गहरी खाई में गिरकर नीचे गधेरे (बरसाती नाले) में अटक गई। गनीमत रही कि वाहन गधेरे में अटक गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।


दो महिलाओं की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग और सब-इंस्पेक्टर (एसआई) गोकुल के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सभी 11 घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में घायल दो महिलाओं की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


हादसे में घायल हुए लोगों का विवरण:
उत्तर प्रदेश (कानपुर निवासी): दिनेश कुमार शुक्ला (62), प्रतिमा शुक्ला (50), पूर्णिमा शुक्ला (24 – गंभीर), स्नेहा शुक्ला (23), अमित तिवारी (32), दीपाली तिवारी (25 – गंभीर), दिव्यांश तिवारी (5) और शिवांश तिवारी (2)। उत्तर प्रदेश (अयोध्या निवासी): ममता कौशल और मानवी कौशल।
वाहन चालक: शेर सिंह (56), पुत्र गुमान सिंह, निवासी मोहनपुर, जिला चंपावत।

Leave a Reply