द्वाराहाट से लमगड़ा तक: जानिए आपके क्षेत्र में किस तारीख को लग रहा है विशेष आधार शिविर

अल्मोड़ा। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जिले में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत एक बार फिर विशेष आधार शिविरों…

Big news for Aadhar card holders - date of free update extended

अल्मोड़ा। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जिले में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत एक बार फिर विशेष आधार शिविरों का आयोजन होने जा रहा है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि पूर्व में आयोजित शिविरों में क्षेत्रीय जनता की अत्यधिक भागीदारी रही थी। इस भारी भीड़ के कारण कई नागरिक अपने आधार कार्ड से जुड़े जरूरी कार्यों को पूरा करने से वंचित रह गए थे।

25

आम जनमानस की इसी असुविधा को ध्यान में रखते हुए और छूटे हुए लोगों को इस महत्वपूर्ण सुविधा से लाभान्वित करने के लिए विभिन्न विकासखंडों में दोबारा विशेष आधार शिविर लगाने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रस्तावित स्थानों पर प्रातः 11:00 बजे से शिविरों का सफल संचालन सुनिश्चित करें।

ब्लॉकवार विशेष आधार शिविरों का पूरा शेड्यूल (स्थान, तिथि और नोडल अधिकारी)

विभिन्न विकासखंडों में आयोजित होने वाले इन शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है, जिनके विवरण निम्नलिखित हैं:

  • विकासखंड लमगड़ा
    • तिथि: 18 जून 2026
    • स्थान: प्राइमरी विद्यालय ज्वारनैणी
    • नोडल अधिकारी: खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) लमगड़ा, निवेदिता खुल्बे (मोबाइल नंबर: 7302773862)
  • विकासखंड धौलादेवी
    • तिथि: 25 जून 2026
    • स्थान: राजकीय इंटर कॉलेज, खेती
    • नोडल अधिकारी: तहसीलदार भनोली, ज्योति धपवाल (मोबाइल नंबर: 7983904775)
  • विकासखंड भिकियासैंण
    • तिथि: 02 जुलाई 2026
    • स्थान: ग्राम पंचायत पढ़यूला (देव सिंह के घर के पास)
    • नोडल अधिकारी: प्रभारी खंड विकास अधिकारी भिकियासैंण, गोपाल सिंह नेगी (मोबाइल नंबर: 7037108018)
  • विकासखंड द्वाराहाट
    • तिथि: 09 जुलाई 2026
    • स्थान: प्राथमिक विद्यालय, फल्द्वाडी
    • नोडल अधिकारी: खंड विकास अधिकारी द्वाराहाट, संतोष जेठी (मोबाइल नंबर: 7060529201)

जिला प्रशासन ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में नियत समय पर पहुंचकर अपने आधार कार्ड से जुड़े सभी लंबित कार्यों और संशोधन (Aadhaar Services) की प्रक्रिया को आसानी से पूरा करवा लें।

Leave a Reply