Bageshwar- बागेश्वर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

बागेश्वर। आज देर शाम भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में बागेश्वर Bageshwar से दिल्ली की तरफ जा रही रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होने से सड़क में पलट गई जिसमें सवार कई यात्री घायल हो गए।

new-modern

यह भी पढ़े….

Bageshwar गैरसैंण मंडल बनाएं जाने के विरोध में आया युवा कांग्रेस दल

Bageshwar- बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम की भवाली डिपो की बस काकड़ीघाट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। स्थानीय निवासियों द्वारा घटना कि सूचना पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू किया।

बताया जा रहा है कि अचानक बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं इस दुर्घटना में 28 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी बागेश्वर, 40 वर्षीय रविन्द्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह बागेश्वर, 28 वर्षीय मनोज जोशी निवासी बागेश्वर , विनोद चन्द्र पांडे कालाढुंगी, 29 वर्षीय प्रथम चौधरी विलासपुर, राम प्रसाद बरेली, 40 वर्षीय चालक ओम प्रकाश लमगड़ा, 65 वर्षीय रवि सिंह बागेश्वर घायल हो गए। जिसके चलते दुर्घटना में घायल सभी घायलों को स्थानीय निवासियों ने सीएचसी गरम पानी पहुंचाया।

यह भी पढ़े….

सरकारी नौकरी Job notification हेतु यहां करें एप्लाई

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos