Almora- गैरसैण मंडल के विरोध में आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा। विगत 12 दिनों से धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अल्मोड़ा Almora शहर में आज एक विशाल रैली निकालते हुए गैरसैण मंडल का विरोध किया। रैली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं का साथ दिया।

new-modern

यह भी पढ़े….

Almora Breaking- ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड में तीसरे मंडल की मांग पूरी तरह अव्यवहारिक है। हम गैरसैण को स्थायी राजधानी व जिले की मांग करते हैं। कहा कि अब हम इस आंदोलन को बढ़ाने के लिए धरने के बजाय जनता की अदालत में जाएंगे। हम अल्मोड़ा के हर घर मे जाकर जनता का समर्थन पत्र लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। कुमाऊं की संस्कृति से खिलवाड़ करना समस्त कुमाऊं वासियों का अपमान है।

यह भी पढ़े….

Almora- पूर्व स्पीकर कुंजवाल का क्षेत्र भ्रमण, जलाशय को किया जनता को समर्पित

आप उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा कुमाऊं का हृदय स्थल है अल्मोड़ा के बगैर कुमाऊं की कल्पना नही की जा सकती और यही संस्कृति यहां के लोगों की जान है जिसको वह मरते दम तक किसी भी हाल में गैरसैंण में शामिल नहीं होने देंगे। आप उपाध्यक्ष की मांग है कि सरकार गैरसैंण कमिश्नरी से अल्मोड़ा को हटाकर यहां की जनभावनाओं का सम्मान करे।

यह भी पढ़े….

Almora- उत्तराखंड को 4 मंडलों में विभाजित किया जाए: उक्रांद

इस दौरान प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया, प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, जोन प्रभारी चंद्रशेखर के साथ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एन एल साह, वैभव जोशी, जगमोहन फर्त्याल, अखिलेश टम्टा, रोहित सिंह, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, संगठन मंत्री सल्ट शंकर, संगठन मंत्री द्वाराहाट शिव कुमार, संगठन मंत्री रानीखेत संजीव कुमार, संगठन मंत्री जागेश्वर प्रकाश भट्ट, संगठन मंत्री सोमेश्वर अंशुल राणा, नवीन चन्द्र आर्य, एस आर बेग, दानिश कुरैशी, अफसान खान आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos