Almora- बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति को लेकर चलाया जागरुकता अभियान

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 10 अप्रैल 2021

new-modern

अल्मोड़ा (Almora) श्री गंगा सेवा समिति, पाखुड़ा (हवालबाग) ने गाम प्रधान पाखुड़ा पान सिंह मुस्यूनी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें युवाओं में बढ़ रहे नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए ग्राम सभा के बीच में जागरुकता अभियान चलाया गया है।

यह भी पढ़े…

Almora Breaking- स्मैक तस्करी मामले में अभियुक्त की जमानत अर्जी खारिज, पढ़ें पूरी खबर

नशे से होने वाले दुष्प्रभाव व बीमारियों के संबंध में देवेंद्र सिंह मुस्यूनी श्री गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष ने समस्त जानकारियां व नशे के दुष्प्रभाव से संबंधित समस्त जानकारियां व ग्रामवासियों को बताया कि नशे से होने वाली बीमारियों जैसे टी.वी., कैंसर, ब्लड प्रेशर, हार्ड अटैक, ब्रेन स्टोक, लकवा इत्यादि बिमारियों का खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़े…

Almora- गैरसैंण कमिश्नरी निरस्त होना जनता की जीत-पूरन रौतेला

सामाजिक कार्यकत्र्ता बिशन सिंह मुस्यूनी ने बताया कि नशे से दूर रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम, योगा मेडिटेशन युवाओं का सकारात्मक विचार व नशा करने वाले व्यक्ति से दूरी बनाये रहना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन सुंदर सिंह मुस्यूनी ने किया, कार्यक्रम में पान सिंह ग्राम प्रधान, चन्दन सिंह, गोपाल सिंह, हेम कनवाल, गोविंद सिंह, नरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, हरीश सिंह, सौरभ सिंह, हिमुली देवी, दीपा मुस्यूनी, ज्योति मुस्यूनी, हेमा मुस्यूनी, नीमा, अनीता देवी, गोविंद सिंह आदि लोग मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos