भारी बारिश की चेतावनी: विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने जनपद चम्पावत के सभी…

breaking

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने जनपद चम्पावत के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में गुरुवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

25
26

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 2 जुलाई को उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और भारी से अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है।

वर्तमान में लगातार हो रही वर्षा के कारण स्थानीय नदी-नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ सकता है, जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसी सुरक्षात्मक पहलू को ध्यान में रखते हुए जनपद के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक संचालित होने वाले समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन समस्त विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी ताकि प्रशासनिक व अन्य आवश्यक कार्य सुचारू रूप से चलते रहें।

Leave a Reply