अल्मोडा, 24 फरवरी 2021
अल्मोड़ा (Almora)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश को ”जय हिन्द” का नारा देने वाले स्व. राम सिंह धौनी की जयंती पर जिला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उन्हे याद किया गया।
यह भी पढ़े…
Almora- आजीविका संवर्द्धन कार्य को गति प्रदान कर रही जागनाथ जायका स्वायत्त सहकारिता
इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सभी को स्व. राम सिंह धौनी के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके सपनों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।
जिला पंचायत परिसर धारानौला (Almora) में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के अध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने क कहा कि राम सिंह धौनी ने सिर्फ सालम ही नहीं बल्कि पूरे देश में आजादी की लड़ाई की अलख जगाई। उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है उन्होंने कहा यह उनकी देशभक्ति की भावना ही थी कि तब उन्होंने डिप्टी कलेक्टर के पद को ठुकराकर देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि सहित अन्य सभी अतिथियों ने स्व. धौनी की मूर्ति में आत्मसर्मपण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किये तथा सालम समिति द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की पिलख्वाल ने समिति को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने स्व. धौनी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. धौनी द्वारा देश की आजादी के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया गया उसे आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी।
यह भी पढ़े…
Almora- रोजगार की मांग और महंगाई के खिलाफ पूर्व विधायक मनोज तिवारी शुक्रवार को करेंगे प्रदर्शन
समिति के संरक्षक मंडल सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद लाल वर्मा की अध्यक्षता व समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत के संचालन में संपन्न कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता तिवारी कर्मचारी नेता चंद्रमणि भट्ट, एम.सी. कांडपाल, गिरीश चंद्र मल्होत्रा समिति के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा, महासचिव अमरनाथ सिंह रजवार, एलएम भट्ट, विपिन जोशी, आर.एस.बिष्ट, जीएस नेगी, विनोद जोशी, नवीन चंद्र पाठक, उलोवा के दया कृष्ण कांडपाल, एसएस चिलवाल, भगवत टंगढ़िय, चंदन कुमार, बीसी पाठक, अनिल मेर, मनोज पांडे, प्रकाश बिष्ट, दीपक बिष्ट. अनिल धामी, बी.सी. पाठक, गोविंद बिष्ट, बसंत सिंह जीना, धीरेंद्र धौनी आदि ने भागीदारी की।
यह भी पढ़े
- अल्मोड़ा में 17 साल की बेटी की होने वाली थी शादी, मंडप सजने से 5 दिन पहले धमक गई टीम,अब परिजनों ने किया ये काम
- सावधान! उत्तराखंड के इस शहर में अब नहीं चलेगी किन्नरों की मनमानी, निगम ने तय किए नेग के रेट, ज्यादा मांगे तो होगी बड़ी कार्रवाई
- अल्मोड़ा: 41 वर्ष की राजकीय सेवा कर सेवानिवृत्त हुए सूचना कर्मी हरीश बिष्ट, भाव भानि विदाई दी
- आरटीआई एक्टिविस्ट और अधिवक्ता विकेश नेगी ने किया चौंकाने वाला खुलासा: BKTC उपाध्यक्ष ने पत्नी को ही बना डाला अपना चपरासी, भत्तों के नाम पर भी लग रहा चूना
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र के आरोप, सरकार ने विशेष सत्र के नाम पर केवल धन की बर्बादी की, कहा 2027 में अपने स्तर से 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने की पहल करे सरकार



