हल्द्वानी के सत्यलोक कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई है। 22 जून तक चलने वाली कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।
मंगल परिधानों और भजनों के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा में प्रतिभाग किया।
व्यास की भूमिका निभा रहे आचार्य दुर्गा दत्त गुणवंत ने प्रथम दिन धुंधकारी की प्रेत योनि से मुक्ति प्रसंग सुनाया।संगीतमय भागवत कथा के बीच व्यास दुर्गा दत्त गुणवंत ने कहा कि भगवान की भक्ति बढ़ाने वाली एवं इस कलिकाल में मानव जीवन को सफल करने वाली अमृतमयी भागवत कथा का रसपान से इहलोक व परलोक का कल्याण हो जाता है।
मुख्य जजमान डॉ महेश चंद्र जोशी व श्रीमती सीता जोशी ने बताया कि सत्यलोक कॉलोनी, निकट सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर रोड, हल्द्वानी में 16 जून से 22 जून तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

कथा प्रतिदिन सांय 4 बजे से प्रारंभ होगी और 22 जून को पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में कथाश्रवण लाभ उठाने की अपील की है।
