shishu-mandir

Almora:: ट्रांसपोर्ट यूनियन के दिनेश साह अध्यक्ष, हरीश जोशी बने सचिव

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

अल्मोड़ा, 04 जनवरी 2022-

Screenshot-5

Almora में नगर व्यापार मंडल के तत्वाधान में ट्रांसपोर्ट यूनियन का गठन हो गया है। दिनेश साह को अध्यक्ष चुना गया जबकि हरीश जोशी को सचिव की जिम्मेदारी दी गयी।

new-modern
gyan-vigyan


इसके अलावा फहीम खान को उपाध्यक्ष ,कृष्ण मुरारी अग्रवाल और कौशिक पांडे को कोषाध्यक्ष, राजीव भसीन को उपसचिव जबकि रमेश सनवाल को सरंक्षक चुना गया।

saraswati-bal-vidya-niketan

Almora- धार की तूनी रानीधारा मार्ग के सुधरेंगे दिन, सुधारीकरण कार्य का हुआ शिलान्यास


इस मौके नगर व्यापार मंडल और ट्रांसपोर्ट यूनियन,थोक व्यापारियों की एक बैठक में ट्रांसपोर्ट के कारण यातायात व्यवस्था बाधित न हो इस पर विचार विमर्श किया गया। यह निर्णय लिया गया कि शिखर तिराहे के पास ट्रैक स्टैंड में 5 ट्रक खड़े किए जा सकते है ,और बिना यातायात व्यस्था को बाधित किए लोडिंग अनलोडिंग की जा सकती है।

Almora: स्कूटी चुरा कर उनका नबंर व रंग बदल कर चला रहे थे, पुलिस ने किया मामले का खुलासा


तय किया गया कि रोड पर कोई भी सामान नहीं रखा जाएगा, और भारी सामान की लोडिंग अनलोडिंग 9 बजे से पहले और 12 बजे बाद की जाएगी।


बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सचिव मयंक बिष्ट,अमन नज्जौन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।