खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now
अल्मोड़ा। रं कल्याण संस्था के बैनर तले, रं यूथ फोरम के दो नवयुवक नरेश गर्ब्याल व गौतम रायपा पेड़ लगाओ, हिमालय बचाओ के अभियान पर धारचूला से हल्द्वानी तक साईकिल पर निकल पड़े हैं, इस साईकल यात्रा का उद्देश्य जनता को पर्यावरण संरक्षित करना एवं पहाड़ बचाना है।
इसी अभियान के तहत अल्मोड़ा पहुंचे दोनों साईकिल्स्टिों का रं कल्याण संस्था अल्मोड़ा द्वारा स्वागत एवं उनका उत्साहवर्द्धन किया गया।
स्वागत करने वालों में रं कल्याण संस्था के बीएल फिरमाल, सेनु तितियाल, रितेश व्यास गुंज्याल, गणेश रौंकली, कुशल गुंज्याल,डा. राजेंद्र भौंत, डा. चंचल मार्छाल, मैकू गर्ब्याल, ईश्वर गर्ब्याल आदि लोग मौजूद थे।
previous post