Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

व्यापारी पर धारधार हथियार से हमला : अस्पताल भर्ती

टनकपुर। एक व्यक्ति ने व्यापारी पर धारधार ​हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल व्यापारी को अस्पताल भर्ती करा दिया गया है। कोतवाल चन्द्र…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

टनकपुर। एक व्यक्ति ने व्यापारी पर धारधार ​हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल व्यापारी को अस्पताल भर्ती करा दिया गया है। कोतवाल चन्द्र मोहन ने बताया कि इस घायल व्यक्ति रामवती लाल पुत्र भगत पूरन लाल है और और वह वार्ड 1 टनकपुर का निवासी है।और घर पर ही वह उनकी परचून की दुकान है। लगभग 1 बजे के आसपास एक व्यक्ति ने व्यापारी पर हमला कर दिया। घायल व्यक्ति ने बताया कि उनकी दुकान पर एक व्यक्ति सामान लेने आया और उससे उनकी कहासुनी हुई और उस व्यक्ति् ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर से फरार हो गया। हमले से व्यापारी रामवती पाल आयु 75 वर्ष घयल हो गया। उसके परिजन आनन फानन में उसे संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर ले आये। इलाज कर रहे डाक्टर वीके जोशी ने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर हैै। इस मामले में घायल व्यापारी के परिजन की ओर से कोई प्राथमिकी दर्ज नही करायी गई है।