Weather Forecast: मौसम विभाग ने लू के कहर की दी चेतावनी , दिल्ली में हवाओं के चलते मिलेगी राहत

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read

चिलचिलाती से गर्मी से लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। लोग घर से बाहर निकलने में डर रहें है। वही भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और अधिकतम तापमान चार से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने सात राज्यों में लू के कहर की चेतावनी दी है। वही देश का राजधानी दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

new-modern

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक ओडिशा और रायलसीमा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वही बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल में देश के विभिन्न हिस्सों में चार से आठ दिन लू चलने की आशंका है, जबकि सामान्य तौर पर एक से तीन दिन लू वाले दिन होते हैं।

पूरे अप्रैल-जून की अवधि में चार से आठ दिन की तुलना में दस से 20 दिन तक लू चलने का अनुमान है। जिन क्षेत्रों में अधिक संख्या में लू वाले दिन देखे जाने का अनुमान जताया गया है उनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार और झारखंड शामिल हैं। कुछ स्थानों पर 20 से अधिक दिन तक लू चल सकती है।