जंतर-मंतर वायरल वीडियो मामले में आईजी कुमाऊं ये बोली,देखे वीडियो

देहरादून। दिल्ली के जंतर-मंतर पर उत्तराखंड पुलिस की खाकी वर्दी पहनकर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने और विवादित बयान देने के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने…

uttarakhand-police-statement-on-jantar-mantar-viral-video-constable-sher-singh

देहरादून। दिल्ली के जंतर-मंतर पर उत्तराखंड पुलिस की खाकी वर्दी पहनकर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने और विवादित बयान देने के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने बयान जारी किया है।पुलिस के अनुसार, नौकरी छोड़ने की बातें करने वाला सिपाही शेर सिंह पहले से ही अनुशासनहीनता के आरोप में बीते 20 जुलाई 2026 को निलंबित किया जा चुका है।

25
26


आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कांस्टेबल शेर सिंह बीते 28 जून 2026 से अपने तैनाती स्थल पिथौरागढ़ से बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार अनुपस्थित चल रहा था। इस पर संज्ञान लेते हुए एसपी पिथौरागढ़ द्वारा उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का कोई जवाब न मिलने पर जिला प्रशासन ने 20 जुलाई को उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।


आईजी ने कहा कि उक्त कांस्टेबल का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। कांस्टेबल शेर सिंह और उसके साथी का नाम कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि के साथ मिलकर अवैध रूप से जमीन हथियाने के गंभीर मामले में सामने आया था। इस मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर पूर्व में 15 सितंबर को उसकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है।अभी वह जमानत पर बाहर चल रहा था।


पुलिस ने कहा है कि निलंबित होने के बावजूद बिना अनुमति के सरकारी खाकी वर्दी पहनकर दिल्ली में राजनीतिक मंच पर जाना, पुलिस नियमावली और अनुशासन संहिता का घोर उल्लंघन है। मामले की जांच जारी है और विभागीय तथा कानूनी नियमों के तहत उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply