shishu-mandir

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, हुई भारी बर्फबारी, तापमान में भी हुई गिरावट

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली हुई है। मौसम खराब होने से तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी मौसम खराब बना हुआ है। मैदानी इलाकों में लगातार बारिश जारी है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मौसम में बदलाव होने से उत्तराखंड में ठंड आसमान छूने लगी है।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

चार धाम पूरी तरह बर्फ की चादर से ढक गए हैं। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बदरीनाथ धाम में मंगलवार रात को बर्फबारी हुई। फिलहाल चमोली जनपद में मौसम खराब बना हुआ है। आसमान में घने बादल हैं।

यमुनोत्री और उसके आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। निचले हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। केदारनाथ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी जमकर बर्फबारी हुई है।

बदरीनाथ धाम, रुद्रनाथ, गौरसों बुग्याल, औली, हेमकुंड साहिब, नंदा घुंघटी, लाट माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री, यमुनोत्री, केदारकांठा, हर्षिल, जानकी चट्टी, दयारा बुग्याल आदि क्षेत्रों में मंगलवार को बर्फबारी हुई है।

Meteorological department से मिली सूचना के अनुसार numerical weather prediction model के विश्लेषण से प्राप्त संकेतों के अनुसार एक Western disturbance विकसित हुआ है। Western disturbance का प्रभाव 4 से 6 जनवरी तक के मौसम को प्रभावित कर सकता है।

इसके बाद एक अन्य Western disturbance और राजस्थान, पंजाब व समीपवर्ती क्षेत्रों में cyclonic प्रभाव के कारण 7 से 9 जनवरी तक मौसम में प्रभाव देखने को मिल सकता है।

इनके प्रभाव से हरिद्वार में 5 और 8 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है जबकि देहरादून व पौड़ी गढ़वाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

6 व 7 जनवरी को दिन का तापमान गिर जाने से cold day condition रह सकती है। गंगोत्री धाम में भी अच्छी बर्फबारी हुई है।

यमुनोत्रीधाम के साथ ही नजदीकी जानकीचट्टी, फूलचट्टी, खरशाली, नारायणपुरी, बनास आदि गांवों में बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के कारण यमुनोत्री धाम से लगे गांवों में electricity supply भी बाधित है।