अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर के मछली बाजार में व्यापारी से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने कोतवाली में जाकर ज्ञापन दिया।
इधर, पीड़ित व्यापारी ने आरोपी से जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, जिला संगठन महामंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, नगर उपसचिव अमन टकवाल, अनिल वर्मा, सुधीर गुप्ता, परवेज कुरैशी, किशन सिंह मल्ला, राजदीप सिंह, दया सागर, मुर्शद अख्तर, शावेज़ खान, परवेज खान, मोहम्मद यामीन अनश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

