दृष्टि दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता हेलन केलर की जयंती से पूर्व अल्मोड़ा में हुए विविध कार्यक्रम

प्रख्यात समाज सेविका शिक्षाविद् प्रसिद्ध लेखिका मूक बधिर दृष्टि दिव्यांग बहु प्रतिभा सम्पन्न हेलन केलर का जन्मदिवस कार्यक्रम के श्रृंखला के तहत विभिन्न विद्यालयों के…

Helen kelor birthday

25

प्रख्यात समाज सेविका शिक्षाविद् प्रसिद्ध लेखिका मूक बधिर दृष्टि दिव्यांग बहु प्रतिभा सम्पन्न हेलन केलर का जन्मदिवस कार्यक्रम के श्रृंखला के तहत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


राष्ट्रीय दृष्टि हीन संघ उप शाखा अल्मोड़ा द्वारा गो पंत राजकीय संग्रहालय में सम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता में मानस पव्लिक स्कूल, जीआईसी चौरा हवालबाग, बीरशिवा, ग्रीन फील्ड ,पाइन वुड़, आर्मी स्कूल, सरस्वती शिशु स्कूल , जीजीआईसी अल्मोड़ा, पीएमश्री अटल राजकीय इण्टर कालेज अल्मोड़ा जीवनधाम होली एंजिल सहित 12 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया ।


भाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ण में बीरशिवा की जिया गोस्वामी प्रथम प्रतीक बिष्ट, सृष्टि उप्रेती, मानस पब्लिक स्कूल आराध्या देवड़ी ,आर्मी पब्लिक स्कूल मोहित पाण्डेय ग्रीनफील्ड संयुक्त रूप से द्वितीय तथा आरूषि देवड़ी,आर्मी पब्लिक स्कूल निधि मेहरा ग्रीन फील्ड संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। सिनियर वर्ग में शुभम ज़लाल ग्रीनफील्ड और वर्णाका बिष्ट वीरशिवा पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से प्रथम, सान्वी साह ग्रीनफील्ड द्वितीय कनिष्का डालाकोटी जीजीआईसी अल्मोड़ा तानिया ग्वासीकोटी ग्रीनफील्ड संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।


निर्णायक के रूप में रूप सिंह बिष्ट, सुश्री पुष्पा कैड़ा, सुनयना मेहरा , डॉक्टर जेसी दुर्गापाल थे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह ऐठानी डा उषा बोरा थी। अध्यक्षता महेन्द्र सिंह अधिकारी संचालन नीरज पंत ने किया। कार्यक्रम में कमल बिष्ट, हेम चन्द्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, एमसी काण्डपाल, स्वाति तिवारी रेशमा, चन्द्र मणी भट्ट, रिया भट्ट सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाऐं उपस्थित रहे।