रानीखेत में शुरू हुई निःशुल्क दस दिवसीय शास्त्रीय संगीत कार्यशाला

रानीखेत। नगर के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दस दिवशीय निःशुल्क शास्त्रीय संगीत गायन कार्यशाला शुरू हो गई है।जिसमें 35 प्रशिक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।…

Ranikhet

25

रानीखेत। नगर के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दस दिवशीय निःशुल्क शास्त्रीय संगीत गायन कार्यशाला शुरू हो गई है।
जिसमें 35 प्रशिक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं।

कार्यशाला का आयोजन राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की संगीत शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी उप्रेती जोशी द्वारा विगत पांच वर्षों से किया जा रहा है।


पर्यटक नगरी रानीखेत के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करने व पूर्व वर्षों के प्रशिक्षार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत करने के साथ शुक्रवार सायं शुरू हुए कार्यक्रम में सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती ने कहा कि कला और संगीत व्यक्ति के भीतर संवेदनशीलता, आत्म-जागरूकता और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं।

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को संगीत से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे उनके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से कार्यशाला में पूरी लगन और तन्मयता से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने का आग्रह किया। साथ ही प्रशिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती जोशी द्वारा निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण दिए जाने की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।

संगीत प्रशिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती जोशी ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए शास्त्रीय संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला तथा प्रशिक्षण के प्रथम दिवस प्रतिभागियों को स्वरों का ज्ञान व अलंकारों एवं अलंकारिक युक्तियों का अभ्यास करवाया।

कार्यक्रम में उभरते कलाकार हर्षित नेगी और प्रदीप कुवार्बी ने तबला एवं ढोलक पर संगत देकर प्रस्तुति को आकर्षक बनाया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका गीता जोशी ने किया।


इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य हेमंत रिखाड़ी, कृष्ण कुमार सती, श्रीमती रीता पांडे, विनीता खाती, सीमा भाकुनी, कमला कबड़वाल, शोभा कबड़वाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply