shishu-mandir

Uttarakhand- मटन व्यवसाय के लाइसेंस शुल्क में कई गुना वृद्धि से रोष

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़ सहयोगी
Uttarakhand-
नगरपालिका क्षेत्र पिथौरागढ़ के अन्तर्गत मटन व्यवसाय और बकरा कटने के शुल्क में कई गुना वृद्धि करने का व्यापार मंडल ने विरोध करते हुए इसे आर्थिक उत्पीड़न बताया है।

new-modern
gyan-vigyan

व्यापार मंडल ने नगरपालिका के ईओ को ज्ञापन देकर इसे पूर्व की भांति करने या न्यूनतम वृद्धि किये जाने की मांग की है।

saraswati-bal-vidya-niketan

यह भी पढ़े..

Uttarakhand- पदोन्नति बाधित किए जाने पर मिनिस्ट्रीयल कर्मियों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

Uttarakhand- मुख्यमंत्री ने की ललित के सहित्य लेखन की सराहना

व्यापार मंडल पिथौरागढ़ का कहना है कि मटन व्यवसाय का लाइसेंस शुल्क जो पहले 420 रुपया था, उसे 3 हजार रूपया करना ऐसे व्यवसाइयों का आर्थिक उत्पीड़न है। जिसे भरने में व्यापारी असमर्थ है और उनमें भारी रोष है। साथ ही बकरा कटने का शुल्क जो 7 रुपये था, उसे भी बढ़ाकर 100 रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़े..

Uttarakhand- सूचना महानिदेशक को बदला गया, रणवीर सिंह चौहान को दी गई जिम्मेदारी

Uttarakhand- कार्य में लापरवाही पर बिफरे डीएम, रजिस्ट्रार कानूनगो को लगाई फटकार

व्यापार मंडल ने शुल्क पूर्व की भांति रखने या इसमें 10-15 प्रतिशत की ही वृद्धि करने की मांग नगरपालिका से की है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, उपाध्यक्ष आशीष सौन, महामंत्री एसएस बिष्ट, कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी व मंत्री दिनेश कापड़ी ने कहा है कि ऐसा न होने पर व्यापार मंडल, व्यापारियों के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/