उपनल कर्मचारियों के हित में जल्द कदम उठाए प्रदेश सरकार, 45 की उम्र में विभागों से बाहर हो रहे हैं कर्मचारी : उपनल संघ

देहरादून। उत्तराखंड के उपनल संविदा कर्मचारी संघ ने उपनल कर्मचारियों के हित में अतिशीघ्र आवश्यक कदम उठाने, स्थाई नियुक्ति और वेतन-वृद्धि आदि की मांग प्रदेश…

देहरादून। उत्तराखंड के उपनल संविदा कर्मचारी संघ ने उपनल कर्मचारियों के हित में अतिशीघ्र आवश्यक कदम उठाने, स्थाई नियुक्ति और वेतन-वृद्धि आदि की मांग प्रदेश सरकार से की है। इसके साथ ही संघ ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने पर भी रोष व्यक्त किया है। रविवार को आयोजित संघ की बैठक में कर्मचारियों ने विभिन्न मामलों पर चर्चा करते हुए सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। कहा कि सरकार हाईकोर्ट के निर्णय का पालन करवाए तथा कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति प्रदान करे‌।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

बताया गया कि राज्य कर और अन्य विभागों से वर्ष 2007-08 से कार्यरत कर्मियों को हटाया जा रहा, जो कर्मियों संग अन्याय है। अधिकतर उपनल कर्मचारियों की उम्र 45 साल या इससे अधिक हो चुकी है। इस उम्र में विभागों बाहर हुए कर्मचारी अब कहां रोजगार पाएंगे। कहा कि उनकी वर्षों की सेवा को देखते हुए उन्हें चरणबद्ध तरीके से नियमित किया जाए।