CBSE Board Results 2022 : सीबीएसई बोर्ड के टॉपर्स, यहां जानिए कितने लड़के और कितनी लड़कियां हुई पास, किसके आए सबसे ज्यादा नंबर

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read

CBSE Board Results 2022 : देशभर में छात्र लंबे समय से CBSE Board term 2 exam Results का इंतजार कर रहे थे और आज अंततः बोर्ड ने class 12th term 2 exam के रिजल्ट जारी कर दिए हैं और 2:00 बजे के करीब class 10th results भी जारी कर दिए जाएंगे चलिए जानते हैं इस बार कैसा रहा रिजल्ट और किसने किया टॉप।

new-modern

CBSE results 2022 के अनुसार इस बार लड़कियां लड़कों पर भारी पड़ी है। CBSE board class 12th board exams में 94.54% छात्राएं पास हुई हैं, तो वहीं 91.25% छात्र पास हुए हैं। इसमें से नवोदय विद्यालय का जो रिजल्ट रहा 98.93% रहा वहीं केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट प्रतिशत 97.04 रहा।

CBSE board के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में CBSE Board के तहत स्कूलों की संख्या 15079 थी। इसके साथ ही एग्जाम सेंटर भी 6714 थे। इस बार परीक्षा में 1444341 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 1435366 छात्रों ने एग्जाम भी दिया और 1330662 बच्चे पास हुए।

अगर बात करें किस रीजन के बच्चे सबसे अधिक पास हुए, तो इस लिस्ट में त्रिवेंद्रम सबसे टॉप पर रहा। केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम रीजन में 98.83% बेंगलुरु में 98.16% चेन्नई में 97.79% दिल्ली ईस्ट में 96.29% बच्चे पास हुए। वहीं अगर बात करें उत्तराखंड की तो देहरादून रीजन में 85.39% बच्चे CBSE Board Results 2022 में पास हुए।

आपको बता दें कि पिछले सालों के मुकाबले इस साल CBSE board class 12th exams में 90% से अधिक नंबर लाने वाले छात्रों की संख्या कम रही है। जहां साल 2020 में 1 लाख 57934 बच्चों के 90 से अधिक प्रतिशत आए थे, तो वहीं 2021 में 150152 और 2022 में यह आंकड़ा 134797 पर आ गया।

आपको बतादें अभी तक CBSE board के द्वारा toppers list जारी नहीं की गई है, जैसे ही सीबीएसई बोर्ड के द्वारा CBSE Board class 12th Term 2 exam topper list जारी कर दी जाएगी, तो हम जानकारी आपको उपलब्ध करा देंगे।