shishu-mandir

पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : मकान ढहने से दो बच्चों और पिता की मौत, मां घायल

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

पिथौरागढ़ में मकान ढहने से दो बच्चों और पिता की मौत

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नजदीक बिण ब्लाक के चैसर क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक जर्जर मकान की दीवार ढहकर बगल के मकान में गिरने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत गई। इनमें दो बच्चे और उनका पिता शामिल है, जबकि हादसे में बच्चों की मां गंभीर रूप घायल हो गई। पीड़ित परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। यह ह्रदय विदारक घटना शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे की है। घटना मटखानी, चैसर ब्लॉक बिण की है।

new-modern
gyan-vigyan

  जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय मुख्यालय से दो-तीन किलोमीटर दूर चैसर क्षेत्र में खुशाल नाथ गोस्वामी पुत्र गोविंद नाथ के मकान से सटा हुआ एक मकान जर्जर हालत में था। सुबह घटनास्थल पर गए पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र सिंह रौतेला के अनुसार शुक्रवार तड़के इस जर्जर मकान की एक दीवार टूटकर खुशाल नाथ के मकान के एक कमरे के ऊपर आ गिरी। इसी कमरे में खुशाल नाथ उसके दो बच्चे और पत्नी सो रहे थे। छत तोड़ते हुए अंदर घुसे मलबे में खुशाल नाथ, उनके दो बच्चे और पत्नी दब गए।

saraswati-bal-vidya-niketan

 घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू करने की कोशिश की। साथ ही सूचना पिथौरागढ़ जिला के सूचना आपदा कंट्रोल रूम व प्रशासन को दी।   एसडीएम सदर तुषार सैनी, डीएसपी रौतेला, तहसीलदार, पटवारी और बिण ब्लाक प्रमुख घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच 108 की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

पिथौरागढ़ ब्रेकिंग  मकान ढहने से दो बच्चों और पिता की मौत, मां घायल

एंबुलेंस कर्मी दीपक चंद और शक्तिमान कार्की ने ग्रामीणों की मदद से मलबे से चारों लोगों को निकाला। इस दौरान 108 प्रभारी परम पंत भी  दो एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे और चारों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने तक एक बच्चे और उसके पिता की सांसें चल रही थींं, लेकिन लगभग एक घंटा मलबे में दबे होने के कारण दोनों बच्चों और उनके पिता को बचाया नहीं जा सका।

 हादसे में कुशाल नाथ (27 वर्ष) पुत्र गोविन्द नाथ, धनंजय (7 वर्ष) पुत्र कुशाल नाथ, निकिता (3 वर्ष) पुत्री कुशाल नाथ की मौत हो गई जबकि कुशाल नाथ की पत्नी निधि को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं मौके पर गई प्रशासन की टीम ने अन्य मकानों के गिरने की आशंका को देखते हुए इस परिवार के अन्य सदस्यों तथा कुछ अन्य परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया है।

खबरों की अपडेट के लिये हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw