अल्मोड़ा। युवा पर्यावरण संरक्षक रोहन मेहता की पहल पर अल्मोड़ा जनपद के छह विद्यालयों एवं एक आंगनबाड़ी केंद्र में व्यापक पर्यावरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
अभियान का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल एवं वन संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों एवं शिक्षकों ने मिलकर पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
इसके साथ ही पर्यावरण विषय पर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए ।
इस मौके पर रोहन मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने का तरीका है। यदि बच्चे आज से ही प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाना सीखें, तो आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।
उन्होंने बच्चों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल स्रोतों की रक्षा करने तथा अपने विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में उनके साथ स्केल संस्था से दिनेश मेहता टेप लाइव एडवेंचर से पंकज मेहता, कुंदन सिंह एवं अनिल लाल उपस्थित थे।
इस अभियान के अंतर्गत इन शिक्षण संस्थानों में हुए कार्यक्रम
- प्राथमिक पाठशाला उस्कोना
- प्राथमिक पाठशाला चौरा
- प्राथमिक पाठशाला इटौला
- महत गाँव आंगनबाड़ी केंद्र
- जूनियर हाई स्कूल महत गाँव
- ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रेन्स एकेडमी, हवालबाग

