अभी अभी अल्मोड़ा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड देश राजनीति विविध शिक्षा साहित्य सिटीजन जर्नलिज़्म

भारत के तीन नए स्थल यूनेस्को विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल

bhojan-mataye-vardi-bhatta

खबरें अब पाए whatsapp पर
Join Now

दिल्ली। भारत के तीन नए स्थलों को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया है। जानकारी के अनुसार मोढेरा का ऐतिहासिक सूर्य मंदिर, गुजरात का वडनगर शहर और त्रिपुरा में उनाकोटी शृंखला में पत्थरों पर उकेरी गई मूर्तियों को इसमें शामिल किया गया हैं। केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार शाम को तीनों स्थलों की तस्वीरें ट्वीट के माध्यम से शेयर करते हुए लिखा, बधाई हो भारत। यूनेस्को की अस्थायी सूची में भारत के तीन स्थल जोड़े गए हैं, जिससे भारतीय सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ट्वीट किया, इस कदम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा।

new-modern-public-school.jpg new.jpg

बताते चलें कि गुजरात के मोढेरा के सूर्य मंदिर का निर्माण 1026 ई. में सूर्यवंशी सोलंकी राजा भीमदेव प्रथम ने कराया था इसका निर्माण इस तरीके से हुआ है कि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक इसपर सूर्य की किरणें पड़ती हैं। वहीं त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में पत्थरों को काटकर मूर्तियां बनाई गई हैं। कहा जाता है कि यहां कुल 99 लाख 99 हजार 999 मूर्तियां हैं परन्तु इन मूर्तियों को किसने बनाया है और कब बनाया इसके कोई सबूत नहीं हैं। ये एक रहस्य है। गुजरात का वडनगर एक छोटा सा शहर है। पुरातत्व विशेषज्ञों की माने तो ये शहर 2 हजार साल पुराना है। वडनगर में खुदाई में बौद्ध काल के अवशेष मिले हैं।

Chardham Yatra Ad Hindi (3)_page-0001
यह भी पढ़े   मोबाइल एग्री क्लीनिक वैन का हुआ शुभारम्भ

Related posts

चंपावत पुलिस का विशेष सतर्कता अभियान

Newsdesk Uttranews

Uttarakhand Corona update : उत्तराखंड में कोरोना का विस्फोट जारी, आज मिले 814 नये संक्रमित

Newsdesk Uttranews

Pithoragarh- अंडर 18 बास्केटबॉल टीम का हुआ चयन, राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

Newsdesk Uttranews