shishu-mandir

प्रधानमंत्री मोदी के 20 वर्ष के प्रशासनिक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं ने भेजे बधाई पोस्टकार्ड

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा, 06 अक्टूबर 2021— भाजपा जिला महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशासनिक कार्य के 20 वर्ष पूरे हो जाने के उपलक्ष्य में बुधवार 6 अक्टूबर को उन्हें बधाई देते हुए पोस्टकार्ड भेजे।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

भाजपा जिला महिला मोर्चा अल्मोड़ा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में संपादित किए गए 20 वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर उन्हें बधाई दी। यह कार्यकाल कल यानि 7 अक्टूबर को पूरा हो रहा है।

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बधाई पोस्टकार्ड एवं धन्यवाद प्रेषित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, सभासद अमित साह (मोनू), प्रदेश मंत्री किरण पंत, जिला महामंत्री लीला बोरा ,उपाध्यक्ष प्रेमा मेर, जिला मंत्री रेखा आर्य,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राधिका जोशी, जिला मीडिया प्रभारी लता पांडे ,नगर अध्यक्ष मीना नेगी नगर महामंत्री हीरा कनवाल, नगर मंत्री निशा बिष्ट आदि महिलाएं मौजूद थीं।