प्रिंसिपल स्कूल में खाना बनाने वाली से करा रही थी फेशियल, शिक्षिका ने पकड़ा तो काट दिया हाथ

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बीघापुर विकासखंड के दादामऊ में प्रिंसिपल प्राथमिक विद्यालय के किचन में फेशियल करवा रही थी। सहायक अध्यापक अनम खान को इसकी भनक लग तो उन्होंने संगीता का वीडियो बना लिया। वीडियो में संगीता सिंह को जल्दी से कुर्सी से उठते हुए देखा जा सकता है और अनम खान को “बहुत अच्छा” कहते हुए सुना जा सकता है।

new-modern

अनम खान का आरोप है कि संगीता सिंह ने उसका पीछा किया और उनकी पिटाई की। यहां तक कि उनके हाथ को दांतों से काट लिया, जिससे खून बहने लगा। सहायक अध्यापक ने काटने के निशान का एक वीडियो भी पोस्ट किया और दोनों वीडियो वायरल हो गए। मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी ने सुश्री सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिये हैं।

बीघापुर सर्कल अधिकारी माया राय ने कहा, “हमें डंडामऊ गांव में स्कूल के सहायक शिक्षक से शिकायत मिली कि प्रधानाध्यापिका परिसर में फेशियल करवा रही थीं और पकड़े जाने पर उनकी पिटाई की। जांच के बाद हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।