अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में दबंगों की दबंगई का शिकार वाहन मैकेनिक हो गया, दबंगों ने उसकी दुकान में घुस कर उसे बेरहमी से पीट दिया और कोसी क्षेत्र में फैंक गए। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक सिटोली निवासी अतीक अहमद जाखनदेवी के पास मैकेनिकी का कार्य करता है। उन्होंने पुलिस को एक तहरीर दी है जिसमें उनका कहना है कि गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक युवक (आरोपित )दुकान में पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी।
कुछ देर बाद तीन-चार अन्य लोग भी पहुंचे। दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए अतीक पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। इसके बाद आरोपी अतीक को कार में डालकर अपने साथ ले गए। कोसी के पास अतीक को मरा हुआ समझकर आरोपी उसे पुल के पास फैंककर फरार हो गए ।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अतीक को बेस अस्पताल पहुंचाया। अब पुलिस मामले की जॉच कर रही है। शिकायत में कहा गया है कि दबंगों ने उन्हें इतना मारा कि वह बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल में ही होश आया।
