shishu-mandir

योग दिवस पर अल्मोड़ा में दिखा गजब का उत्साह, जिले में हजारों लोगों ने किया सामुहिक योग

Newsdesk Uttranews
7 Min Read


सिमकनी मैदान में भी आयोजित हुआ योग महोत्सव

new-modern
gyan-vigyan
photo-uttranews

अल्मोड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर सामुहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने एकसाथ योग किया। विभिन्न विद्यालयों में भी योगाभ्यास का आयोजन हुआ।
एसएसजे परिसर के सिमकनी मैदान में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग शारीरिक एवं वैचारिक शुद्धता का सबसे सशक्त माध्यम और स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है। उन्होंने कहा कि योग संस्कृति से भारत ने विश्व में एक पहचान बनाई है। भारत के ऋषि-मुनियों के गहन अध्ययन और शोध से भारत को मिली इस अमूल्य धरोहर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्थक प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिलना भारतवासियों के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से विश्व के अनेक देशों के समर्थन के फलस्वरूप योग का पूरे विश्व में व्यापक प्रचार-प्रसार से भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति का गौरव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय सभ्यता, संस्कृति तथा जीवन शैली का अभिन्न अंग है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि योग करने से हमारा शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास होता है। योग के कारण आज हमारी पहचान विश्व पटल पर है जिसे दुनिया के अनेक देशों ने स स्वीकारा है। योग दिवस कार्यक्रम में उपस्थित सिमकनी मैदान में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा प्रातः 7ः00 बजे से 8ः00 बजे तक योगाभ्यास किया गया। कुमाऊ विश्व विद्यालय परिसर के योग विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों के योगाभ्यास कराया गया। योग विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 नवीन भटट ने कहा कि विगत एक माह से जनपद सहित अन्य स्थानों पर योगाभ्यास कराया जा रहा है जिसमें लाखों लोगो को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से यौगिक क्रियाओं के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में कुमाऊॅ विश्व विद्यालय एस0एस0जे0 परिसर के योग शिक्षकों द्वारा शिविर आयोजित किये गये।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी, बी एल फिरमाल, प्रक्षिशु आईएएस विशाल मिश्रा, कुलसचिव आवासीय विश्व विद्यालय डॉ विपिन जोशी, डॉ अतुल जोशी, डीएफओ के एस रावत, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य, भाजपा महामंत्री रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. केएस नपलच्याल, डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. जे सी दुर्गापाल, आपदा अधिकारी राकेश जोशी, मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, राजेश तिवारी सहित समस्त विभागीय अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, पंतजलि एवं स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रतिनिधि, कुमायूं विश्वविद्यालय के योग विभाग के छात्र-छात्रायें सहित भारी संख्या में मौजूद लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया।

saraswati-bal-vidya-niketan
photo-uttra news

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के समारोह पर योग विभागध्यक्ष डॉ नवीन भट्ट ने कहा कि योग विभाग द्वारा स्वस्थ्य भारत-समृद्ध भारत अभियान के तहत अल्मोड़ा जनपद में 100 से अधिकशिविर व उधम सिंह नगर,किच्छा, बरेली,खटीमा,संभल,टांडा,मुरादाबाद आदि में भी शिविरों का आयोजन किया गया।तथा लाखों लोगों को योग से जोड़ा गया।विधान सभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि योग एक अमूल्य निधि है।जो लगभग 5000 वर्ष पूर्व हमारे ऋषियों द्वारा मानवकल्याण के लिये प्रदत किया है।उन्होंने योग विभाग के इस अभियान की प्रसंशा करते हुए कहा कि योग विभाग अपने वास्तविक उद्देश्य की ओर बढ़ रहा है।उन्होंने लोगों से योग को अपने जीवन मे नियमित रूप से अपनाने की अपील की।
कुमाऊं विश्वविद्यालय कुलपति प्रतिनिधि प्रो. अतुल जोशी ने कहा योग को माध्यम बनाकर समाज की समस्त बुराइयों को समाप्त कर व्यक्ति अपना सर्वांगीण विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि योग विभाग अपने अच्छे कार्यों से समाज मे अपना विशिष्ट स्थान बना रहा है।
जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने खुद को योग विभाग से जुड़नेको खुद का सौभाग्य बताया और कहा कि योग विभाग सामाजिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण घटक बनता जा रहा हैं।जो भविष्य में मिल का पत्थर साबित होगा।

——————

आयोजकों के चेहरे खिले

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में हजारों की संख्या में प्रतिभागियों के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में पहुचने पर आयोजकों के चेहरे खिले मिले।
योगाभ्यास के दौरान सभी योग विभाग के प्रशिक्षकों सभी साधको को सामूहिक योगाभ्यास कराया।डॉ प्रेम पांडेय,लल्लन सिंह ,प्रो बी डी एस नेगी,प्रो शेखर जोशी सहित अनेको विभागों के अधिकारी,कर्मचारी,राजनैतिक-गैर राजनैतिज संगठन,सामाजिक संगठनों,शिक्षण संस्थानों,शहरी एवम ग्रामीण जनता ने हजारों की संख्या में सामूहिक योगाभ्यास कराया।


————————


केवी में भी मनाया गया योग दिवस

अल्मोड़ा केन्द्रीय विद्यालय अल्मोड़ा मे भी योग दिवस पर स्कूली बच्चों ने सामुहिक योग किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. माला तिवारी ने बच्चों को योग दिवस की महत्ता से अवगत कराया।सभी बच्चों ने शिक्षकों की मौजूदगी में योगाभ्यास किया।


——————
कई स्थानो पर हुए कार्यक्रम
जागेश्वर में भी विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की मौजूदगी में योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमे कई लोगों ने सामुहिक रूप से योग किया। ‘पर्यावरण के लिए योग’ थीम पर पांचवे अन्र्तराष्ट्रीय विश्व योग दिवस के अवसर पर गो.ब. पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत् विकास संस्थान, कोसी-कटारमल, में भी प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक पतंजली योग समिति के तत्वाधान में योगाभ्यास किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के योगाभ्यासों द्वारा शरीर एवं मन के मध्य सामंजस्य स्थापित करने तथा आत्मविश्लेषण लाने की महत्ता तथा सभी से मिलकर एक स्वस्थ भारत के निर्मार्ण के लिए प्रतिदिन योग को अपने जीवन से जोड़ने की अपील की। इस कार्यक्रम में पतंजली योग समिति के डाॅ॰ बी.पी. कोठ्यारी, आनन्द सिंह बिष्ट, पर्यावरण संस्थान के सभी वैज्ञानिक, कर्मचारीगण तथा शोधार्थियों के अतिरिक्त संस्थान परिसर में निवास करने वाले कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इधर एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय में भी योग दिवस का कार्यक्रम सामुहिक योग के माध्यम से मनाया गया।सुमित बोहरा ने सभी जवानों को योग का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर इस अवसर पर​ बल के द्वितीय कमान अधिकारी एससी जोशी,एचसीएस बिष्ट,शैलेन्द्र पांडे, संजीव तिवारी,पुष्पा जोशी आदि मौजूद थे।