टीसीएल ने 65 इंच का smart टीवी किया लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और इसके जबरदस्त फीचर्स

Smriti Nigam
3 Min Read

TCL ने अपने टीवी सेगमेंट के तहत नया TCL 65T7K Mini-LED TV लॉन्च किया है। यह टीवी 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4K डिस्प्ले से लैस है। यह टीवी 65 इंच के साइज के साथ आ रहा है।

जिसमें आपको 1600 निट्स तक ब्राइटनेस और Quantum Dot Pro 2024 टेक्नोलॉजी मिल रही है।

new-modern

आपको बता दे की टीसीएल के इस लेटेस्ट टीवी में कंपनी 32GB स्टोरेज का ऑफर भी दे रही है। अगर आप नया टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आईए जानते हैं इस टीवी की कीमत और इसके सारे डिटेल्स

TCL 65T7K Mini-LED TV कीमत-

इस टीवी की कीमत 42 99 युआन यानी करीब 50,500 रुपये कीमत के साथ पेश किया गया है। जिसे ग्राहक JD.com से ऑर्डर कर सकते हैं।

TCL 65T7K Mini-LED TV स्पेक्स-

TCL 65T7K Mini-LED TV में आपको 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 4K डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 3840 x 2160 है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने 512 इंडिपेंडेंट डिमिंग जोन दिया है, जिससे ये ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को पूरा कंट्रोल करने में सक्षम है।

इसके अलावा इस टीवी में कुछ खास फीचर्स भी दिए जा रहे हैं। इसमें क्वांटम डॉट प्रो 2024 टेक्नोलॉजी भी शामिल की गई है जो इसकी कलर एक्यूरेसी को सुनिश्चित करता है। इसमें 1600 निट्स तक की ब्राइटनेस का भी सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी ने इस टीवी में 16 मिलियन: 1 का डाइनेमिक कंट्रास्ट दिया गया है।

बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस के लिए इसमें 2.1 चैनल प्रोफेशनल ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो कि 70W की कुल आउटपुट देता है, इसके साथ ही इसमें 20W का एक सबवूफर भी इसमें मिल रहा है। इस लेटेस्ट टीवी में 98% DCI-P3 कलर गेमट दिया गया है।

इसके साथ ही इसमें Linyao Chip M2 और TCL TXR Mini LED इमेज एनहांसमेंट चिप मिल रहा है। आपको बता दें, यह टीवी 4GB रैम और 32GB इनबिल्ट मैमोरी से पैक्ड है। इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में 4 HDMI पोर्ट हैं। USB-A 3.0 पोर्ट, एक USB-A 2.0 पोर्ट, एक AV पोर्ट, एक RJ45 पोर्ट, और एक डिजिटल ऑडियो पोर्ट दिया गया है।