53 साल की उम्र में बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर दुनिया को अलविदा कह दिया। करिश्मा ने संजय कपूर से 2016 में तलाक ले लिया था और दोनों के दो बच्चे हैं। संजय की मौत के वक्त वह इंग्लैंड में थे।
बताया जा रहा है कि पोलो खेलते वक्त अचानक वह घोड़े से गिर पड़े और हार्ट अटैक की वजह से उनकी जान चली गई। संजय घोड़े से गिरे किस वजह से इस बारे में काफी कम जगह पर जानकारी दी गई है। बिजनेस में संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी हालांकि कुछ सालों के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी और कानूनी लड़ाई के बाद दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया।
तलाक के कुछ वक्त के बाद ही संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।
संजय की डेथ की बात करें, तो वो 13 जून को इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे, इसी बीच एक छोटी से मधुमक्खी की वजह से उन्हें अपनी जान गवानी पड़ गई।
संजय पोलो खेलते वक्त जब घोड़े के साथ दौड़ रहे थे तो मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई और उनके गले में डंक मार दिया। मधुमक्खी के डंक मारने से संजय को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
संजय खुद की पोलो टीम चलाते थे, जिसका नाम ऑरियस था जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त वो फेमस होटल व्यवसायी जैसल सिंह की टीम सुजान के खिलाफ खेल रहे थे।
संजय की अचानक डेथ की खबर से हर कोई हैरान है। ये खबर सुनने के बाद से करीना कपूर और सैफ अली खान करिश्मा कपूर से मिलने पहुंचे हैं। संजय और करिश्मा के रिश्ते की बात करें, तो दोनों ने साल 2003 में शादी की थी। इस शादी से पहले संजय एक और रिश्ते में थे, जिससे उनका तलाक हो चुका था।
करिश्मा और संजय ने अरेंज मैरिज की थी, जिसको लेकर काफी चर्चा हुई थी हालांकि, साल 2014 में जब दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया, तो हर कोई हैरान था। बाद में दोनों 2016 में अलग हो गए।