shishu-mandir

सात पर्वतारोहियों के शवों को लाया गया एडवांस कैंप

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

पर्वतारोहियों के शवों के साथ रेस्क्यू टीम एडवांस कैंप में

new-modern
gyan-vigyan


कुंडल सिंह चौहान

saraswati-bal-vidya-niketan


पिथौरागढ़। नंदा देवी पूर्वी क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए पर्वतारोहियों में से 8वें व्यक्ति का सोमवार को भी पता नहीं चल पाया, जबकि रविवार को 7 पर्वतारोहियों के शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिये थे। बरामद शवों के साथ रेसक्यू टीम एडवांस कैंप में मौजूद है। मंगलवार को आठवें पर्वतारोही की खोजबीन के लिए फिर से अभियान चलाया जाएगा।

https://uttranews.com/2018/06/01/%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%a8/


उल्लेखनीय है कि मई माह के अंतिम सप्ताह में पर्वतारोहण के दौरान नंदा देवी पूर्वी क्षेत्र में 8 लोग हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। इनमें मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी एक भारतीय समेत 7 विदेशी पर्वतारोही शामिल थे। इन विदेशी पर्वतारोहियों में ब्रिटेन, अमेरिका और आस्ट्रेलिया के नागरिक शामिल थे। 31 मई को इन पर्वतारोहियों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद आईटीबीपी, वायुसेना की रेस्क्यू टीम ने नंदा देवी पूर्वी क्षेत्र में खोजबीन शुरू की। हवाई सर्वे के दौरान बर्फ में पांच लोगों के शव और सामान बिखरा नजर आया। इसके बाद खराब मौसम और अन्य वजहों से खोजबीन अभियान स्थिगत करना पड़ा। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी की वजह से घटनास्थल क्षेत्र में नजर आ रहे शव नजर आने बंद हो गए थे। इसके बाद आईटीबीपी के कुशल पर्वतारोहियों के नेतृत्व में नई रणनीति के तहत जिला प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व खोजबीन अभियान को दोबारा शुरू किया था।

https://uttranews.com/2018/06/05/yuvao-ke-role-model-hain-manish/

आठवें पर्वतारोही का नही चल पाया पता


रविवार को रेस्क्यू टीम द्वारा बर्फ में दबे 7 शवों को निकालकर नंदा देवी बेस कैंप द्वितीय के बाद बनाए गए एडवांस कैंप तक लाया गया। जबकि लापता हुए आठवें पर्वतारोही का पता नहीं चल पाया है। जिलाधिकारी डॉ. वीके जोगदंडे के अनुसार रेस्क्यू किये गए 7 शवों में एक महिला पर्वतारोही शामिल है।

https://uttranews.com/2018/06/05/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%83%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa-3/

नंदा देवी पूर्वी क्षेत्र में मंगलवार को फिर चलेगा अभियान

आठवें पर्वतारोही की खोजबीन के लिए सोमवार को टीम ने अभियान चलाया, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। मंगलवार को फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 7 शवों को बरामद कर रेस्क्यू टीम एडवास कैंप में रुकी हुई है। उन्होंने कहा कि करीब 5,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एडवांस कैंप से हेलीकॉप्टर से शवों को लाना संभव नहीं है, इसलिए सभी शवों को बरामद करने के बाद टीम नंदा देवी बेस कैंप द्वितीय तक लाएगी, जिसके बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर से शवों को जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ लाया जाएगा। पंचनामा, शिनाख्त और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद संबंधित देशों के दूतावासों को सूचना दी जाएगी, जिसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा।

https://uttranews.com/2019/01/27/bhagwati-jagran-me-umdi-bheed/