shishu-mandir

Salt by-election: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र व विजय बहुगुणा भी स्टार प्रचारकों में शामिल, बीजेपी ने जारी की संसोधित लिस्ट

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

देहरादून, 01 अप्रैल 2021
सल्ट विधानसभा उप चुनाव (Salt by-election) को लेकर भाजपा हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की संसोधित सूची जारी कर दी है। नई सूची में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व विजय बहुगुणा भी शामिल किए गए हैं, जबकि पहली सूची में दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम गायब था।

new-modern
gyan-vigyan

यह भी पढ़े….

Salt by-election: यूकेडी प्रत्याशी मोहन उपाध्याय का नामांकन निरस्त, पढ़ें पूरी खबर

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी हाईकमान की ओर से बुधवार को सल्ट उप चुनाव (Salt by-election) के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई थी। इस सूची में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व विजय बहुगुणा के नाम नहीं होने से सोशल मीडिया में भाजपा पर कई तरह के आरोप लगने व पार्टी की किरकरी होनी शुरू हो गई थी।

saraswati-bal-vidya-niketan

गुरुवार यानि आज बीजेपी हाईकमान ने स्टार प्रचारकों की नई सूची जारी कर दी है। जिसमें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र व विजय बहुगुणा के नाम भी शामिल हैं। बीेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने भारतीय चुनाव आयोग को संसोधित सूची भेजी है।

बीजेपी द्वारा पूर्व में जारी की स्टार प्रचारकों की सूची में द्वाराहाट विधायक महेश नेगी व दीवान सिंह बिष्ट का नाम भी शामिल था। लेकिन नई सूची में दोनों के नाम हटा दिए गए है। बताते चले कि महेश नेगी महिला से यौन शोषण के विवादों में घिरे हुए है। सूची से नाम हटाये जाने का एक कारण यह भी माना जा रहा है।

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की संसोधित सूची

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की पुरानी सूची

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos