Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Salt by-election हरीश रावत की चुनावी सभा, मतदाताओं से की विकास की जागर लगाने की अपील

Salt by-election

स्याल्दे/सल्ट 15 अप्रैल 2021- सल्ट उपचुनाव (Salt by-election) के प्रचार के आखिर दिन कांग्रेस के दिग्गजों ने चुनावी सभा की।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

वरिष्ठ नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रभारी देवेन्द्र यादव, गोविंद सिंह कुंजवाल ने धुआंधार प्रचार किया।

यह भी पढ़े….

Salt by-election- चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने किया जनसभा को सम्बोधित

पूर्व सीएम हरीश रावत ने तीन स्थानों पर भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि कॉन्ग्रेस विकास की राजनीति करती है।

जबकि भाजपा सिर्फ नारों और धर्म तथा जाति की राजनीति करती आई है। उन्हें सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

यह भी पढ़े….

Salt by-election: यूकेडी समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में की नुकक्ड़ सभाएं

salt by-election- भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कैबिनेट मंत्री, भाजपा नेताओं ने किया जनसंपर्क

स्याल्दे में हुई Salt by-election की जनसभा में हरीश रावत ने कहा कि गंगा पंचोली ने चुनाव को कांग्रेस की ओर मोड़ दिया है।

हरीश रावत ने कहा कि कॉन्ग्रेस के कार्यकाल में जिस तरह से विकास हुए थे वह अब भी वहीं पर रुके पड़े हैं भाजपा इन कार्यों को अपने खाते में जोड़ने का कार्य कर रही है।

हरीश रावत ने पहाड़ के मडुवे, झुगरे, कौड़ि, बकरे,गाय, मेरा पेड़ मेरा धन, गौरा धन योजना, मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ, समेत सभी योजनाओं का जिक्र किया।जिन्हें भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल कर इनका कचूमर निकाल दिया।

उन्होंने कहा कि इस बीमारी से उन्हें ऐसा झकझोर दिया किया कि इन्हें लगा कि वह निबट जाएंगे। लेकिन कोई तो है उनका ईष्ट देव जो उन्हें फिर से खड़ा कर गया।

यह भी पढ़े….

Corona update- अल्मोड़ा में आज 31 नए मामले, एक क्लिक में पढ़ें पूरी खबर

इससे पहले उन्होंने पोखरी एवम नेवलगाव खुमाड़ में भी भारी भरकम भीड़ को संबोधित किया। इस दौरान रावत कई बार भारी गले एवम नम आंखों से लोगो के बीच बोल कर अपनी आत्मीयता के साथ कांग्रेस को जीतने की मार्मिक अपील भी कर गए तो वहाँ मौजूद जनता में भारी जोश देखा गया।

तीनो स्थानों पर जनता में काफी उत्साह देखा गया। हरीश रावत ने प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं को देव डांगर के रूप में अवतार लेते हुए कांग्रेस की जीत के लिए एकजुट होकर गंगा पंचोली को आशीर्वाद देने का आव्हान किया।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने अपने संबोधन में लोगो में कहा कि भाजपा ने प्रदेश को महंगाई एवम बेरोजगारी से त्रस्त कर दिया है।

अब जनता को इन सभी का जवाब 17 अप्रैल को वोट से देकर इसका जवाब देना है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर हमलाबर होते हुए कहा कि भाजपा को अपने मुख्यमन्त्रियों पर ही भरोसा नही है।

विकास की जगह वह ऐसे अटपटे बयान दे रहे है कि प्रदेश की जनता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है। प्रदेश की जनता अब इनका सीधा जवाब 2022 से पहले सल्ट में देगी।

Salt by-election

उन्होंने Salt by-election में पंचोली को भारी मतों से विजयी बनाने को कहा। सभाओं को प्रमुख रूप से पूर्व विधान सभा गोबिन्द सिंह कुंजवाल, विधायक करण मेहरा, निजामुदीन, आदेश चौहान, ने पूर्व विधायक मनोज तिवारी, भी संबोधित किया।

यह भी पढ़े….

पिथौरागढ़ में कोरोना (corona) के बढ़ते मामलों को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, लिये गये कई निर्णय

इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या, आरयेंद्र शर्मा, विजय सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, गरिमा दसौनी समेत वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw