Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

salt by-election- भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कैबिनेट मंत्री, भाजपा नेताओं ने किया जनसंपर्क

सल्ट (अल्मोड़ा) 10 अप्रैल 2021 सल्ट। सल्ट उपचुनाव salt by-election में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना का क्षेत्र में जनसंपर्क जारी है। जीना ने पार्टी कार्यकर्ताओं…

सल्ट (अल्मोड़ा) 10 अप्रैल 2021

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सल्ट। सल्ट उपचुनाव salt by-election में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना का क्षेत्र में जनसंपर्क जारी है। जीना ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिहाड, तराड़ी, दरमोली, नगचूला, तया एवं उससे लगते हुए गांव में भ्रमण किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र के संयोजक एंव मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।


सल्ट उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और राज्य मंत्री धन सिंह रावत क्षेत्र में जमे हुए हैं। तुराचौरा में आयोजित एक जनसभा में दर्जनों लोगों ने बीजेपी की सदस्यता भी ली।

यह भी पढ़े…

salt by-election- भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कैबिनेट मंत्री, भाजपा नेताओं ने किया जनसंपर्क

Salt by-election- नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया मतदाताओं को जागरूक

इस दौरान मंत्री यशपाल आर्य ने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में अनुसूचित जाति के लोगो मे बदलाव आया है, और इस चुनाव में यह वर्ग बढ़-चढ़कर बीजेपी को वोट देने जा रहा है। इधर शक्ति केंद्र में सासंद अजय टम्टा ने कुनहील बरकिंडा, कुनहिल, झीमार, बसेड़ी, गडखेत के बूथ में भाजपा के प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में गांव गांव घूम रही टोली के साथ भ्रमण करने के साथ ही नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया।


उनके साथ साथ में मंडल अध्यक्ष देवी दत्त शर्मा शक्ति केंद्र संयोजक नरेंद्र बिष्ट पालक अनिल साही सहित सभी पाँच बूथों के अध्यक्ष और संयोजक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े…

Salt by-election- पार्टी प्रत्याशी के प्रचार को कांग्रेस ने रवाना किए चुनावी रथ

Salt by-election- कांग्रेस प्रभारी के निर्देशन में कांग्रेस ने बनाई रणनीति


वही डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल के नेतृत्व में लोगों ने मण्डल के थलमाद, गचकोट, सकरखोला, चंदराखल, आदि ग्रामों में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में उनके साथ महिपाल सिंह, दयाकिशन, चंद्रदत्त, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल वोहरा, राम सिंह, आनंद सिंह आदि अनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इधर सल्ट उपचुनाव को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने सल्ट विधानसभा के सभी मंडलो का दौरा किया। यहा जारी बयान में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि सल्ट क्षेत्र की सम्मानित जनता मातृशक्ति व युवा शक्ति भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व जनता के दिलों में राज करने वाले स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह जीना को सच्ची श्रद्धांजलि देने का मन बना चुकी है और 17 अप्रैल को स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह जीना के बड़े भाई व बीजेपी प्रत्याशी महेश जीना को भारी मतों से विजयी बनायेंगे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/