पर्यावरण संस्थान अल्मोड़ा में निकली भर्ती: 31 हजार तक मिलेगा वेतन

अल्मोड़ा स्थित गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी कटारमल अल्मोड़ा ने आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की है कि संस्थान के अंतर्गत संचालित…

recruitment-in-environment-institute-almora-salary-will-be-up-to-rs-31-thousand

अल्मोड़ा स्थित गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी कटारमल अल्मोड़ा ने आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की है कि संस्थान के अंतर्गत संचालित विभिन्न परियोजनाओं के तहत जूनियर प्रोजेक्ट फेलो (JPF), फील्ड असिस्टेंट और प्रोजेक्ट एसोसिएट के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जाना है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट एसोसिएट और जूनियर प्रोजेक्ट फेलो के पदों हेतु Botany, Environmental Science, Forestry, RS GIS, Biodiversity Conservation, Engineering or Technology आदि विषयों से स्नातक/स्नातकोत्तर (B.Sc, M.Sc, B.Tech, M.Tech, Ph.D) डिग्रीधारी अभ्यर्थी योग्य होंगे। इन पदों हेतु अधिकतम आयु सीमा क्रमशः 35 वर्ष एवं 28 वर्ष निर्धारित है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को क्रमशः 31 हजार रूपए प्रतिमाह तथा 24 हजार रूपए प्रतिमाह तक मानदेय दिया जाएगा।

वहीं फील्ड असिस्टेंट के दो पदों हेतु न्यूनतम स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी योग्य होंगे। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित है तथा इस पद पर चयनित अभ्यर्थी को 18 हजार रूपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इन पदों हेतु शुक्रवार दिनांक 20 मई 2026 तक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन केवल ऑनलाइन भर्ती पोर्टल www.gbpihed.gov.in/vacancy.php के माध्यम से किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों में से केवल शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए सूचित किया जाएगा। यह पद पूर्णतः अनुबंध आधारित और अस्थायी हैं। चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी मामलों में संस्थान का निर्णय अंतिम होगा।

इन पदों से संबंधित अधिक जानकारी, आवश्यक शैक्षिक योग्यता और आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन अवश्य देख लें। सीधे आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें:GBPIHED Recruitment Portal