गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन जनपद अल्मोड़ा की मासिक बैठक 9 म ई 26 को पंडित गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा के सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया बैठक में गोल्डन कार्ड के अन्तर्गत लक्ष्मण सिंह ऐठानी के चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों में अनावश्यक कटौती करने पर नाराज़गी व्यक्त की गई।
लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने बताया कि उनकी पत्नी का इलाज दिल्ली सर गंगाराम अस्पताल में हुआ चिकित्सा देयक दवाइयों के वाउचर गंगाराम के चिकित्सक से सत्यापित कर निदेशक चिकित्सा देहरादून को लगभग सात लाख के भेजे परन्तु उन्हें पता चला कि देयकों की धनराशि काट कर आधी से अधिक कम कर दी गई है, जबकि ढाई लाख से अधिक धनराशि दवाओं के बिल थे।
उन्होंने बताया उनके पेंशन से पूर्ण कटौती की जा रही है। इस पर बैठक में सदस्यों ने रोष व्यक्त किया गया ।
बैठक में जिला अध्यक्ष हेम जोशी ने मांग की कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों का बिना कटौती के शीध्र भुगतान किया जाय।
बैठक में मांग की गई कि सेवा निवृत्त पेंशनर्स की राशि करण की कटौती की अवधि 15 वर्ष से कम की जाय। पेंशनर्स की पेंशन 65 वर्ष 70 और 75 में पेंशन में वृद्धि की जाय।
बैठक में अल्मोड़ा रेडक्रास सोसायटी द्वारा लक्ष्मण सिंह ऐठानी को राष्ट्रीय स्तर पर 92 साल की उम्र में ऐथिलीट में गोल्ड मेडल जीतने पर तथा दृष्टि दिव्यागों जनों के लिए काम करने के लिए चन्द्र मणी भट्ट को सम्मानित करने पर रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में आनन्द सिंह बगडवाल डॉ. गोकुल सिंह रावत पीएस सत्याल, पुष्पा कैड़ा, रमेश चन्द्र पाण्डेय, सुनयना मेहरा, किशोर चन्द्र जोशी, गिरीश चन्द्र जोशी, मोहन सिंह बिरोडिया, विपिन चन्द्र जोशी, मदन सिंह मेर, भगीरथ पाण्डेय, सतीनाथ साह , केपी जोशी अनुजा साह, सुश्री रमा भट्ट , बसन्त बल्लभ पंत, नन्दन सिंह बोरा सहित अनेक पेंशनर्स ने भाग लिया ।
बैठक की अध्यक्षता हेमचन्द जोशी और संचालन चन्द्र मणी भट्ट ने ने किया।

