यहां निकली बंपर भर्तियां

आज रोजगार की खबर सरकारी नौकरियां तलाश रहे युवाओं से जुड़ी है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2026 के लिए…

Bumper recruitment here

आज रोजगार की खबर सरकारी नौकरियां तलाश रहे युवाओं से जुड़ी है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस वर्ष आयोग ने विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में कुल 84 रिक्तियों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दक्ष उम्मीदवारों के लिए यह एक बढ़िया मौका है। इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों के पास एसएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए 14 मई 2026 तक का समय है। वहीं परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि दिनांक 15 मई 2026 है। आवेदन में सुधार के लिए 19 से 20 मई 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी।

इन पदों पर चयन हेतु कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगस्त से सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। विज्ञापन के अनुसार इन पदों हेतु उम्मीदवार के पास हिंदी या अंग्रेजी में पोस्टग्रेजुएट (स्नातकोत्तर) डिग्री होनी चाहिए, जिसमें दूसरी भाषा विषय के रूप में शामिल हो। इसके साथ ही हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद का डिप्लोमा, सर्टिफिकेट या कम से कम 2 साल का अनुभव होना जरूरी है। एसएससी संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के अनुसार की जाएगी। पात्रता के लिए उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

इन पदों पर चयन हेतु परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट MCQ प्रारूप में आयोजित की जाएगी। एसएससी की इस परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। प्रथम प्रश्नपत्र कंप्यूटर आधारित होगा, जिसमें वस्तुनिष्ठ Objective Type प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र वर्णनात्मक Descriptive होगा। उम्मीदवारों को Paper first में प्राप्त अंकों के आधार पर श्रेणीवार Paper second के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होंगे। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की नकारात्मक अंकन होगा। इच्छुक उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.gov.in पर जाना होगा। सीधे आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें:SSC Recruitment Portal