shishu-mandir

रवींद्र बिष्ट को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश सह मीडिया सलाहकार बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। अल्मोडा जिले के दन्या के रवींद्र बिष्ट को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रदेश सह मीडिया सलाहकार बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने फूलमालाओं से किया स्वागत।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan


भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए जनपद अल्मोड़ा से एक मात्र दन्या निवासी रवींद्र बिष्ट को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।

जनपद अल्मोड़ा से भाजयुमो कार्यकारिणी में प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद में नियुक्त होने पर दन्या मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने कुमाऊँ मंडल विकास निगम दन्या में स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर रवींद्र बिष्ट का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज पंत ने कहा कि रवींद्र बिष्ट को भाजयुमो में जनपद अल्मोड़ा से मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर हमारे क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि रवींद्र बिष्ट एक युवा व साफ सुथरा चेहरा हैं। रवींद्र को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाये पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। भाजपा के दन्या मंडल महामंत्री डी के जोशी ने कहा कि रवींद्र बिष्ट का मनोयन दन्या के युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रवींद्र बिष्ट ने भाजयुमों व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि मैं संगठन व युवाओं के विश्वास पर खरे उतरने का प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मनोज पंत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट, भाजपा मंडल महामंत्री डी के जोशी, महेश भट्ट , दीपक पांडे, हरीश मलारा, विवेक पांडे, अंकित नाथ,सुभाष पाण्डे, कैलाश जोशी,मोहन सिंह, भवान सिंह गैड़ा, शंकर सिंह गैड़ा, स्वप्निल बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, कैलाश जोशी,मोहन भंडारी, चन्दन सिंह बोरा, दीपक गैड़ा, आदित्य पांडेय व आदि लोगों ने रवींद्र बिष्ट का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।