प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरो को किया गया सम्मानित
रानीखेत। भारतीय थल सेना में शामिल हो रहे कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के 1170 अग्निवीरो के लिये शनिवार का दिन बेहद खुशी का रहा।
इन नव प्रशिशुओं ने देश के प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित कुमाऊं रेजीमेंट के शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा की याद मे बने सोमनाथ मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में परेड कमांडर अग्निवीर पंकज कुमार के नेतृत्व में भव्य परेड का प्रदर्शन किया। साथ ही गर्म जोशी से देश सेवा की शपथ लेते हुए वे भारतीय थल सेना में शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक की उपस्थिति में धमर्गुरूओ ने राष्ट्र ध्वज व निशान ध्वज की मौजुदगी व पवित्र ग्रंथो को साक्षी रख इन्हे देश सेवा की शपथ दिलायी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल भारत माता की जयकारो से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने अपने सम्बोधन में सेना में शामिल हो रहे अग्निवीरो को बधाई देते कहा कि आज हमें हर्ष व गर्व का अनुभव हो रहा है और यह दिन इस बैच के अग्निवीरो के जीवन का यादगार दिन होगा। साथ ही उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने उनके माता-पिता व परिवार जनो को विशेष आभार जताते कहा कि उन्होंने अपने पुत्रों को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हुए सेना में शामिल होने के लिए उत्साहित किया। इस अवसर उन्होने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने अग्निवीर का पदक प्रदान किए तथा श्रीमती मनीषा महादिक एवं श्रीमती पूनम गहलोत ने परिजनों को गौरव पदक देकर सम्मानित किया ।
बाक्स
प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित होने वाले अग्निवीर
ड्रिल में पंकज कुमार, रिटन में संजय सिंह नेगी, फिजिकल में संजय सिंह, फायरिंग में अमन कुमार, टीएसओईटी में सूरज ऐरी तथा ओवर आल बेस्ट अग्निवीर का पदक पीयूष कार्की को प्रदान किया गया
इस मौके पर उप कमांडेंट कर्नल प्रभु रामदास बामन, प्रशिक्षण बटालियन अधिकारी कर्नल मोहित वर्मा, ट्रेनिंग आफिसर कैप्टन रॉबिन शर्मा, सूबेदार मेजर राजेश कुमार, वरिष्ठ ड्रिल प्रशिक्षक सूबेदार प्रकाश चंद सहित बडी संख्या में जवानों के परिजन मौजूद रहे। उद्घोषक हवलदार भगत सिंह एवं श्रीमती अलका कौशिक रहे।
