एसएसबी सीमांत मुख्यालय में रोपे गये विभिन्न प्रजाति के फलदार व छायादार पौधे

रानीखेत। सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय में उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महानिरीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में वृहद…

Screenshot 2026 07 17 11 27 02 39 7352322957d4404136654ef4adb64504

25
26

रानीखेत। सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय में उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महानिरीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपे गए।


सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय सीमांत परिसर में औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उप महानिरीक्षक सुरेश सुब्रह्मण्यम् ने बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को हरेले की शुभकामनाएं देते कहा कि यह केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। आज के समय में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण कर उनका संरक्षण बेहद अनिवार्य हो गया है।

उन्होंने सभी कार्मिकों से आह्वान किया कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनकी उचित देखरेख भी करें। इस अवसर पर जवानों और अधिकारियों ने अभियान में उत्साह के साथ प्रतिभाग कर फलदार, छायादार व पर्यावरण के अनुकूल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण कल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।


इस अवसर पर उप महानिरीक्षक सुरेश सुब्रमणयम, उप महानिरीक्षक दुर्गा बहादुर सोनार, चिकित्सा अधिकारी चंद्रका हयाँकी, कमांडेंट गोविंद सिंह भण्डारी, द्वितीय कमान अधिकारी कुमार सुंदरम, उप कमांडेंट प्रभाकर, अधिशासी अभियंता जसवीर सिंह, सहायक कमांडेंट गोविंद सिंह बोरा सहा. अभियंता रितेश कुमार सिंह सहित जवानों ने प्रतिभाग किया

Leave a Reply