हवालबाग (अल्मोड़ा)। ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन्स एकेडमी, हवालबाग में आयोजित समर कैंप विद्यार्थियों के लिए सीखने, सृजनात्मकता विकसित करने एवं व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम बन रहा है।
शिविर में विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों से संबंधित गतिविधियों के माध्यम से बहुआयामी सीखने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
प्रथम दिवस विद्यार्थियों को आध्यात्मिक जानकारी प्रदान की गई तथा कहानी लेखन और कविता लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर हर्षवर्धन मेहता, नीहारिका मुस्यूनी, शुभांगी पंत, कीर्ति आर्या, दीप्ति साह एवं अनुष्का मेहता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
द्वितीय दिवस कुमाउनी भाषा परिचर्चा, लेखन, गायन, भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन गतिविधियों में हर्षवर्धन मेहता, आयुष नेगी एवं दीक्षांशी मुस्यूनी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
तृतीय दिवस पेपर कटिंग, क्राफ्ट निर्माण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर तनिषा बिष्ट, शुभांगी पंत, रक्षित मुस्यूनी, प्रियांशी मेहता, आशुतोष कुमार, ईशिता मेहता एवं आयुष कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूरे समर कैंप में हर्षवर्धन मेहता सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी के रूप में उभरकर सामने आए और कैंप चैंपियन बने।
समर कैंप के अंतर्गत दिल्ली स्थित ड्रीमलीप फाउंडेशन के सहयोग से एक ऑनलाइन संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) पूजा गर्ग ने विद्यार्थियों को व्यवसाय, अकाउंटेंसी एवं करियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं तथा उनके प्रश्नों का सहजता से समाधान किया।
कार्यक्रम के संचालन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं पीयूष धोनी, गोविंद कुमार, रजत मेहता, अंजलि आर्या, लता बिष्ट, विमला मेहता, रश्मि पंत, गीता मुस्यूनी, ममता जोशी, गीता नेगी एवं हेम सती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पंत ने ड्रीमलीप फाउंडेशन एवं सीए पूजा गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शिविर की गतिविधियों से अधिकतम लाभ प्राप्त करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।
