Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

pithoragarh- युवाओं ने ली यूथ कांग्रेस की सदस्यता

पिथौरागढ़ सहयोगी, 07 अप्रैल 2021- pithoragarh- युवाओं ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर की मौजूदगी में यूथ कांग्रेस की सदस्यता ली। जिला मुख्यालय के पास…

पिथौरागढ़ सहयोगी, 07 अप्रैल 2021- pithoragarh- युवाओं ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर की मौजूदगी में यूथ कांग्रेस की सदस्यता ली। जिला मुख्यालय के पास दौला निवासी युवा नेता सुनील सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में इन युवाओं संगठन के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस मौके पर कांग्रेस नेता पूर्व विधायक महर ने इन युवाओं का माल्यार्पण कर पार्टी संगठन में स्वागत किया। उन्होंने युवा नेता नगरकोटी को यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव पद पर भी नियुक्त किया।

यह भी पढ़े….

Pithoragarh बहुद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

इसके अलावा कांग्रेस नेता महर ने महेश कुमार टम्टा को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तथा शिवराज गिरी को कांग्रेस आईटी सेल के जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए गांव-गांव जाकर कार्य करने विश्वास दिलाया।

यह भी पढ़े….

पिथौरागढ़ (Pithoragarh) प्रो. रघुवीर चंद के निधन पर जताया शोक

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, प्रदेश प्रवक्त मथुरा दत्त जोशी, नरेंद्र सौन, पवन माहरा, भूपेश नगरकोटी व तिलकराज जोशी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos