Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Pithoragarh- महंगाई के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

पिथौरागढ़ सहयोगी, 21 फरवरी 2021बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां Pithoragarh जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला और मोदी सरकार के…

पिथौरागढ़ सहयोगी, 21 फरवरी 2021
बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां Pithoragarh
जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला और मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए गांधी चौक तक गए।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Almora Breaking: मैक्स वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत 5 घायल


इस दौरान हुई सभा में Pithoragarh
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल डीजल रसोई गैस राशन और सब्जी आदि के दाम इतने बढ़ गए हैं कि हर आदमी परेशान है, लेकिन बेशर्म मोदी सरकार और उसके नेता इसके बावजूद अपनी पीठ थपथपाने से बाज नहीं आ रहे हैं।


Pithoragarh वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले पेट्रोल-डीजल व अन्य वस्तुओं के दाम थोड़ा बढ़ते थे तो भाजपाई सड़कों पर उतर आते थे अब जबकि पेट्रोल के दाम 100 के पार पहुंच गए हैं तो भाजपा के नेता जाने कहां छुप गए हैं। कहा कि डबल इंजन की यह जनविरोधी सरकार जनता का शोषण करने पर तुली है


प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, कांग्रेस प्रवक्ता खीमराज जोशी, हिमांशु ओझा, नारायण कोहली, जावेद खान, अभिषेक कोहली, प्रकाश देवली, शंकर लाल, नवीन भंडारी, कुन्डल महर, कमलेश कसनियाल, कार्तिक खर्कवाल, शंकर खड़ायत, करन सिंह व रजत विश्वकर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/