24 घंटे रानीखेत जेल में रहने के बाद छूटे युवा कांग्रेस नेता, गोपाल भट्ट ने प्रेस वार्ता कर धामी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

​ ​अल्मोड़ा। जनपद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दन्या दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की रिहाई के…

1000368893 40kb

25
26

​अल्मोड़ा। जनपद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दन्या दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की रिहाई के बाद अल्मोड़ा की आबो-हवा में सियासी पारा पूरी तरह गरमा गया है। पुलिस-प्रशासन द्वारा रानीखेत जेल में 28 घंटे तक हिरासत में रखे जाने के बाद बाहर आए युवा कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को एक तीखी प्रेस वार्ता आयोजित की। वार्ता के दौरान यूथ कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने प्रदेश की धामी सरकार और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करार दिया।


​प्रेस वार्ता में सरकार की घेराबंदी करते हुए गोपाल भट्ट ने कहा कि
​कल मुख्यमंत्री के दन्या आगमन के दौरान पूर्णतः लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रख रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 24 घंटे तक रानीखेत जेल में हिरासत में रखा गया। प्रशासन ने यह दमनकारी कदम उठाकर खुद साबित कर दिया है कि वर्तमान सरकार युवाओं के तीखे और जायज सवालों से बुरी तरह डरी हुई है।”


​उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में शायद यह पहली बार हुआ है जब युवाओं की मुखर आवाज़ को दबाने के लिए उन्हें इतनी लंबी अवधि तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। यह महज एक सामान्य गिरफ्तारी नहीं, बल्कि लोकतंत्र की हत्या का सीधा प्रयास था। लेकिन सत्ता में बैठे लोग यह न भूलें कि जेल की सलाखें युवाओं के बुलंद हौसलों को कभी कैद नहीं कर सकतीं।


​उग्र जनआंदोलन की चेतावनी, ज्वलंत मुद्दों पर घेरा
​युवा कांग्रेस नेता भट्ट ने दोटूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि युवाओं की आवाज़ को इसी तरह लाठी और जेल के दम पर कुचलने का प्रयास किया गया, तो संगठन पूरे प्रदेशभर में एक व्यापक और उग्र जनआंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगा। गोपाल भट्ट ने आरोप लगाया कि धामी सरकार आज प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे— पेपर लीक, अनगिनत भर्ती घोटाले, बेलगाम बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लगातार बढ़ते महिला अपराधों पर पूरी तरह मौन है और जवाब देने से भाग रही है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारियों को जनता के बीच आकर इन सवालों का जवाब आज नहीं तो कल देना ही होगा।


​’दमन से और तेज होगा हमारा संघर्ष’
​युवा नेताओं ने साफ किया कि उनका यह विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि सरकार की उन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ है जो सीधे तौर पर युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल रही हैं। भट्ट ने कहा, “सरकार जितना हमारा दमन करेगी, युवा कांग्रेस का संघर्ष सड़कों पर उतना ही तेज होगा। गिरफ्तारियां, लाठियां और मुकदमे अब युवाओं को डराने के हथियार नहीं रह गए हैं। देवभूमि का युवा अब पूरी तरह जाग चुका है और अपने अधिकार, रोजगार और सम्मान की इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक लेकर जाएगा।


​ यूथ कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ विक्रम सिंह फर्त्याल (जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस अल्मोड़ा)
​राजकमल (ब्लॉक अध्यक्ष)
​गौरव सतवाल (पूर्व संयुक्त सचिव, छात्रसंघ को
24 घंटे तक हिरासत में रखा गया। प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस नेता गोपाल भट्ट, जिलाध्यक्ष (अल्मोड़ा) विक्रम सिंह फर्त्याल, पूर्व संयुक्त सचिव (छात्रसंघ) गौरव सतवाल मौजूद रहे। उनके समर्थन में नगर अध्यक्ष गौरव जोशी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कमलेश बिष्ट, प्रदेश महासचिव किरन आर्या और प्रदेश महासचिव प्रदीप बिष्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply