shishu-mandir

कांग्रेस ने विशाल रैली से पिथौरागढ़ में किया चुनावी शंखनाद

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

पिथौरागढ़। युवाओं ने रविवार को पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मयूख महर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में एक विशाल रैली निकाली। बाइक और अन्य वाहनों पर सवार रैली में शामिल युवा नगर में घूमते हुए पौणखेल मैदान पहुंची, जहां एक विशाल जन सभा की गई। रैली और सभा एक तरह से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पिथौरागढ़ में कांग्रेस का शंखनाद थी।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

LPG subsidy चाहिए तो आज ही करें ये काम


सभा में पूर्व विधायक महर ने कहा कि युवाओं की यह रैली संकेत है कि कांग्रेस की ओर युवाओं का रुझान बढ़ते जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस देश को विश्व शक्ति बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। कांग्रेस शासनकाल में देश एम्स, आईआईटी, आईआईएम इसरो सहित अन्य बड़े बड़े संस्थान स्थापित किए गए जिन्होंने देश को विश्व भर में एक अलग पहचान दिलाई।

कांग्रेस ने विशाल रैली से पिथौरागढ़ में किया चुनावी शंखनाद


अन्य वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस वह परिवार है जिसने देश को आजादी दिलाने में अग्रिम भूमिका निभाई जिसके फल स्वरूप आजाद भारत की कल्पना साकार हो सकी, और एक गुलदस्ते के स्वरूप में देश बन सका। कहा कि आज के दौर में जो ताकते सत्ता में हैं वह देश की एकता और अखंडता में प्रहार करने की कोशिश कर रही हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। देश के युवाओं को ऐसी ताकतों को जड़ से उखाड़ कर फेंकना होगा।

Almora:: अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को टेबलेट नहीं दिये जाने पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी


सभा का संचालन कै. दीवान सिंह वल्दिया ने किया। कार्यक्रम में पौण के ग्राम प्रधान महिपाल वल्दिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, संतोष गोस्वामी, जीवन वल्दिया,तिलक जोशी, गजेंद्र वल्दिया, भुवन पांडे, पद्मा बिष्ट, खीमराज जोशी, महेंद्र लूंठी, विक्रम लूंठी, राजू बोरा, मुकेश पंत, हरीश बोरा, पूरन भट्ट, भैरव गिरी, त्रिलोक बिष्ट, कुंडल महर, शंकर लाल, दीपक बेलाल ,ललित बिष्ट, प्रदीप महर, रघु वल्दिया सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।