दर्दनाक — मासूम को वाहन ने कुचला : मौत

पिथौरागढ़। एक दर्दनाक हादसे में दो वर्ष के एक मासूम बच्चे की वाहन के टायर में कुचलने से मौत हो गई। हादसा जनपद के थल…

पिथौरागढ़। एक दर्दनाक हादसे में दो वर्ष के एक मासूम बच्चे की वाहन के टायर में कुचलने से मौत हो गई। हादसा जनपद के थल का बताया जा रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यहां थल के पास तेज सिंह के पिता का रैस्टोरेंट एकदम सड़क से सटा हुआ है। तेज सिंह का दो वर्षीय पुत्र रेयांश रेस्टोरेंटअपनी दादी के पास खेल रहा था। अचानक वह दादी की गोद से निकलकर सड़क की ओर आ गया और वह विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की चपेट में आ गया। वाहन चालक के ब्रेक लगाने से पहले ही मासूम टायर में फंसकर अपनी जान गवा बैठा था। वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बच्चें के शव को थल अस्पताल लाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये पिथौरागढ़ भेजा जा रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। और परिजन सदमें में है।
पिछले वर्ष भी थल कस्बे में एक दर्दनाक हादसे में एक छात्र की स्कूल बस की चपेट में आने से अपनी मौत हो चुकी है।

प्रिय पाठको….
आप उत्तरा न्यूज की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक में उत्तरा न्यूज पेज को लाइक करें। साथ ही Whatsapp से जुड़ने के लिए 9412976939
, 9456732562, 9639630079 पर मेसेज करे। अपने अन्य मित्रों को भी उत्तरा न्यूज के पेज लाइक करने के लिए इनवाईट करें। Click here to Like our Facebook Page