Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

पद्म भूषण सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट का निधन

दिल्ली। पद्म भूषण से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट का आज 89 साल की आयु में निधन हो गया है। इला भट्ट ने अहमदाबाद के…

दिल्ली। पद्म भूषण से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट का आज 89 साल की आयु में निधन हो गया है। इला भट्ट ने अहमदाबाद के अस्पताल में अंतिम सांसें लीं। उन्होंने महिलाओं को सशक्त करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कई मुहिम के जरिए उन्होंने महिला अधिकारों के लिए लड़ा था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

1977 में उन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला था। इसके बाद उन्हें 1986 में राइट लाइवलीहुड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बाद में उन्हें भारत सरकार ने पद्म भूषण जैसे पुरस्कार से भी नवाजा था। इला ने स्वश्रयी महिला सेवा संघ के साथ भी लंबे समय तक काम किया है। उनकी तरफ से ही उस संगठन की स्थापना की गई थी। 1972 से 1996 तक वे इस संगठन में महासचिव के रूप में काम करती रहीं। 2011 में इला को गांधी पीस प्राइज भी दिया गया था। उन्हें कई दूसरे अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसमें ग्लोबल फेयरनेस अवार्ड, रैडक्लिफ मेडल, राइट लाइवलीहुड अवार्ड शामिल हैं।